खेसारी-महिमा की जोड़ी ने फिर लूटी महफिल, रिलीज हुआ नया गाना
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने अभिनय के साथ-साथ गायिकी के लिए भी मशहूर हैं। फैंस को उनके गाने का बेसब्री से इंतजार रहता है। एक्टर के गाने यूट्यूब पर जबर्दस्त लोकप्रिय भी होते हैं। आज शुक्रवार को खेसारी का नाया गाना 'मौसमी' रिलीज हुआ है। इसमें वे महिमा सिंह के साथ ठुमके लगाते नजर आए हैं। जानते हैं फैंस का कैसा रिएक्शन है
खेसारी और महिमा पर फिल्माया गया गाना
खेसारी लाल का नया गाना 'मानस रिकॉर्ड्स भोजपुरी' के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को खेसारी लाल ने करिश्मा कक्कड़ के साथ मिलकर गाया है। कृष्णा बेदर्दी ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। वहीं, महिमा सिंह और खेसारी पर यह गाना फिल्माया गया है।
चंद घंटों में मिले इतने व्यूज
शुक्रवार सुबह रिलीज हुए इस गाने को चंद घंटे में लाखों व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि, खेसारी का यह गाना काफी डबल मीनिंग है। गाने में महिमा फल विक्रेता के रूप में नजर आई हैं। वहीं, खेसारी उनसे खरीदारी करते हैं। हर बार की तरह खेसारी ने इस गाने में भी शानदार डांस किया है। रिलीज के पांच घंटे के अंदर गाने को एक लाख 84 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
गाने पर यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। खेसारी के फैंस काफी उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जो हर जगह अपना जलवा दिखाए उसे बिहारी कहते हैं। जो भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना झंडा लहरा दे उसे खेसारी कहते हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'सैलरी से ज्यादा खेसारी के गाने का इंतजार रहता है'। इससे पहले रिलीज हुआ खेसारी का गाना 'अहिरान' भी काफी हिट रहा। फिल्म की बात करें तो खेसारी 'गॉडफादर' में नजर आएंगे, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो चुका है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का दबदबा, ‘चरक’, ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की कमाई कैसी?
कहानी दमदार, अभिनय शानदार; फिर बॉक्स ऑफिस पर क्यों पिछड़ जाती हैं महिला केंद्रित हिंदी फिल्में?
Vijay Deverakonda की तारीफ में अंकल ने लिखी भावुक पोस्ट, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्मेंस को लेकर उत्साहित फाल्गुनी पाठक और सुखबीर, सिंगर बोलीं- कई रातों से नहीं सोई
‘टटीरी’ गाने को लेकर बादशाह की बढ़ीं मुश्किलें, महिला आयोग की चेयरपर्सन ने उठाया बड़ा कदम
IND vs NZ Final Live: समापन समारोह के कारण बदलेगा समय? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
IND vs NZ फाइनल में किसे मिलेगा मौका? वरुण-कुलदीप के बीच चयन की माथापच्ची
पति की हत्या की साजिश: मुरैना में पत्नी ने नवजात बेटे की कसम देकर प्रेमी से करवाई वारदात