कृति खरबंदा ने संगीत सेरेमनी की शेयर तस्वीरें
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट इन दिनों अपनी न्यूली मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं। बॉलीवुड के इस कपल ने 15 मार्च को दिल्ली के पास मानेसर के एक ग्रैंड रिजॉर्ट में धूमधाम से शादी की, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिली। अब इस कपल ने अपनी संगीत सेरेमनी की कई फोटोज शेयर की हैं।
इन फोटोज में दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं और खुशी के साथ आने संगीत के फंक्शन को एन्जॉय कर रहे हैं। चलिए देखते हैं इन कपल की लेटेस्ट तस्वीरें।
संगीत सेरेमनी में झूमीं कृति
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने कुछ दिनों पहले अपने मेहंदी की तस्वीरें सबके साथ शेयर की थी। अब दोनों ने अपने संगीत सेरेमनी का लुक भी रिवील कर दिया है। आज 22 मार्च को कृति ने अपने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की, जिसमें यह कपल अपने संगीत सेरेमनी में तहलका मचाते हुए नजर आईं। इसके साथ ही एक्ट्रेस अपने पति और एक्टर पुलकित की बाहों में खोई हुई नजर आईं।
इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "संगीत शायद सबसे बेहतरीन उत्सव था। वहां कोई पक्ष नहीं था, बस एक बड़ा खुशहाल परिवार अपने दो बच्चों का जश्न मनाने के लिए एक साथ आ रहा था। सम्राट और खरबंदा की टीम परफेक्ट थी"।
लहंगे में खूबसूरत लगीं कृति
पहली दो तस्वीरों में दोनों अपने संगीत में खुलकर डांस करते हुए दिखाई दिए। बाकी कई फोटोज में दोनों रोमांटिक होते हुए नजर आए। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने सोलो डांस परफॉर्मेंस भी दी। अपने संगीत सेरेमनी में कृति ने ब्लू कलर का हैवी लहंगा कैरी किया। इस ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ज्वेलरी, ओपन हेयर और ग्लॉसी मेकअप में साथ कमाल की लग रही थीं। वहीं, पुलकित ने ब्लैक कलर का प्रिंटेड जोधपुरी सूट पहना।
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही
विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बेहद अहम…PM मोदी ने बताया भविष्य का रौडमैप
बिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है – राजद नेता तेजस्वी यादव
टेक्नोलॉजी से सेमीकंडक्टर तक: भारत-ब्राज़ील ट्रेड डील की 5 बड़ी बातें
मां दंतेश्वरी मंदिर में फागुन मेला 2026 का भव्य आयोजन
बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, ई-कोलाइटिस मिला
लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन