शेयर मार्केट में 'पैसा डबल' का लालच देकर लाखों की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार
पुलिस ने शेयर मार्केट में पैसा डबल करने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक निर्मला पटेल पति मनोज पटेल निवासी ग्राम भंवरपुर ने चौकी भंवरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि लोकनाथ खुंटे एवं संगीता खुंटे दोनों को रहने के लिए किराया में मकान दिया। लोकनाथ खुंटे एवं उसकी पत्नी संगीता खुंटे ने 27 फरवरी 2024 को शेयर मार्केट में पैसा लगाकर रकम को 18 माह में दुगुना करने की बात कही। निर्मला पटेल ने अपने पति मनोज पटेल को यह बात बताई। बाद दोनों को 2,48,000 दे दिए।
18 माह बीत जाने के बाद जानकारी जुटाई। पता चला कि ग्राम झारबंद के पिताम्बर चौधरी, भंवरपुर की ज्योति ओगरे, ग्राम रसोड़ा के हेमलाल बंजारा, दुर्पत लाल नायक से भी धोखाधड़ी की गई है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर चौकी भंवरपुर में आरोपी लोकनाथ खुंटे एवं संगीता खुंटे के विरूद्ध धारा 420, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस ने लोकनांथ खुंटे पिता स्व. चैतु खुंटे (39) निवासी सावित्रीपुर एवं उसकी पत्नी संगीता खुंटे (37) निवासी सावित्रीपुर सांकरा को पकड़ा। पूछताछ में प्रार्थिया निर्मला पटेल के साथ घोखाधड़ी करना स्वीकार किया। दोनों ग्राम पलसापाली, कोटेनदरहा में दोनों सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं।
शेयर मार्केट में पैसा दुगुना हो जाएगा, कहकर निर्मला पटेल से 2,48,000, पिताम्बर पटेल 4,50,000, ज्योति ओगरे से 8,00,000, हेमलाल बंजारा व दुर्पत लाल नायक से 3,75,000 रुपए कुल 18,73,000 की ठगी की। यह पैसा फिल्म बनाने में खर्च कर दिए।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार