लखनऊ: रेप के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस फायरिंग में मारा गया
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में बीते पांच जून को 3 साल की मासूम दिव्यांग बच्ची के साथ रेप की घटना हुई थी. इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी दीपक वर्मा को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला. गुरुवार देर रात कैंट-आलमबाग बॉर्डर के पास देविखेड़ा रोड पर पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में दीपक वर्मा को गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
रेप की घटना 5 जून 2025 को आलमबाग के चंदन नगर मेट्रो स्टेशन के पास हुई, जहां एक 3 साल की दिव्यांग बच्ची के साथ दरिंदगी की गई थी. बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे केजीएमयू रेफर किया गया. वर्तमान में बच्ची का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
कैसे पुलिस आरोपी तक पहुंची?
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मध्य आशीष कुमार श्रीवास्तव ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. आरोपी की तलाश के लिए 5 विशेष टीमें गठित की गईं, जो सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूत्रों की मदद से दीपक वर्मा तक पहुंचीं. पुलिस ने आरोपी पर 1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था.
पुलिस की टीम पर आरोपी ने की फायरिंग
गुरुवार रात को डीसीपी मध्य की क्राइम टीम और आलमबाग थाना पुलिस ने देविखेड़ा रोड पर दीपक वर्मा को घेर लिया. पुलिस के मुताबिक, जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें दीपक वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
क्या बोले डीसीपी?
डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया, “आरोपी दीपक वर्मा के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था. हमारी टीमें 24 घंटे से उसकी तलाश में जुटी थीं. मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षा में पुलिस को गोली चलानी पड़ी, जिसमें आरोपी की मृत्यु हो गई.
इस पूरे मामले में बच्ची के परिजन और स्थानीय लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की थी. सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा देखा गया, पुलिस ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की थी और भरोसा दिलाया था कि मामले की गहन जांच की जाएगी.
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला