राजभाषा प्रेरणा ने मारी बाजी
वीएनआईटी की हिंदी पत्रिका को प्रथम पुरस्कार
विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वीएनआईटी) की हिंदी पत्रिका राजभाषा प्रेरणा को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास -2) की पिछले दिन हुई छमाही समीक्षा बैठक और पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथियों ने पत्रिका को वर्ष 2024 के लिए प्रथम और वर्ष 2023 के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया।
वीएनआईटी के निदेशक प्रो प्रेमलाल पटेल ने इस उपलब्धि पर ख़ुशी जताई और कहा कि डॉ ज्ञानप्रकाश सिंह के नेतृत्व में संस्थान के हिंदी कक्ष के अधिकारी और कर्मचारी अच्छा काम कर रहे हैं। प्रो पटेल ने कहा कि हिंदी कार्यान्वयन समिति के सदस्यों के सहयोग से संस्थान में हिंदी को और बढ़ावा दिया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि वर्ष 1960 में स्थापित विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एक राष्ट्रीय स्तर का शैक्षणिक संस्थान है, जो कि इंजीनियरिंग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उच्चस्तरीय शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए प्रसिद्ध है। संस्थान में हिंदी के प्रचार—प्रसार के लिए समय—समय पर विभिन्र आयोजन किए जाते हैं, जिनमें राजभाषा प्रेरणा जैसी पत्रिकाओं और पुस्तकों का नियमित प्रकाशन भी शामिल है।
बंगाल में बेटियां सुरक्षित नहीं: रैली में Yogi Adityanath का बड़ा बयान
इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत
VIT भोपाल में टाइफाइड का कहर, 40+ छात्र संक्रमित
अमेरिका में नया बिल, H-1B कटौती से भारतीयों पर असर तय?
जेवर हड़पने की साजिश: बहू ने रची फर्जी डकैती, खुद ही गायब किए गहने
‘एक बच्चा RSS को दे दो’—बाबा बागेश्वर के बयान से सियासत गरमाई
कांग्रेस ने जारी की नई टीम, युवाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलन
10 साल बाद इंसाफ: शिल्पू भदौरिया हत्याकांड में तीन को उम्रकैद