महतारी वंदन योजना : गोमती को मिला भविष्य गढ़ने का पुख्ता जरिया
उत्तर बस्तर कांकेर : राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से महिलाओं और उनके परिवार के जीवन में अनेक सकारात्मक परिवर्तन सामने आ रहे हैं। किसी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता मिली तो कोई योजना से मिली राशि की बचत कर अपना भविष्य संवारने में लगी हैं। जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड मुख्यालय में निवासरत गोमती जुर्री को भी इस योजना से मिली राशि को बचत करने का एक पुख्ता जरिया मिल गया है। बसंत नगर की जुर्री ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत अब तक उन्हें एक हजार रुपए के मान से 09 किश्तें मिल चुकी हैं। इस तरह उनके बैंक खाते में 09 हजार रुपए जमा हो चुके हैं। पूछने पर उन्होंने बताया कि इस पैसे का उपयोग आने वाले समय में करेंगी। फिलहाल वह योजना से मिली राशि को जमा करके इकट्ठा कर रही हैं, जिससे भविष्य को संवारने में बड़ी मदद मिल सकेगी। जुर्री ने बताया कि वह एक शिक्षक दंपति के घर आया का काम करती हैं और महतारी वंदन योजना से हर माह मिल रही राशि को भविष्य में किसी बड़े काम में खर्च करेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए इस महत्वाकांक्षी योजना को लागू करने पर साधुवाद दिया।
13 दिसम्बर को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन
दूरस्थ अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच हुई सुनिश्चित, सुरक्षित मातृत्व की ओर बढ़ रहे कदम
देशभर में अगले साल तक पूरी तरह बंद हो जाएंगे टोल बूथ, नए व्यवस्था होगी शुरू
5 वर्षीय मायरा ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन
वर्ष 2026 को समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश की थीम पर कृषि वर्ष के रूप में मनाया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अखरा विकास : जनजातीय संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण
सीटी स्कैन मशीन से रोगों का तुरंत पहचान होने से ईलाज भी जल्द संभव
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: ‘मंदिर का पैसा भगवान का है, बैंकों को बचाने के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते’
विश्व मृदा दिवस पर नकटी गाँव में किसानों को मिला मिट्टी की सेहत का संदेश