गोंडा में बड़ा रेल हादसा....3 की मौत
चंडीगढ़ एक्सप्रेस की 14 बोगी पटरी से उतरीं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के गोंडा-मनकापुर रेलखंड के मध्य में आज गुरुवार दोपहर बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां चंडीगढ़ से गारेखपुर जा रही चंडीगढ़ एक्सप्रेस-15904 की 14 बोगियां पटरी से उतर गईं। इस हादसे में 03 यात्रियों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा यात्री बुरी तरह घायल हो गए हैं।
रेल दुर्घटना की जानकारी मिलने के फौरन बाद ही रेलवे के तमाम उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। प्रभावितों को राहत पहुंचाने और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया गया है। पटरे से उतरने और पलटने के कारण क्षतिग्रस्त हुए डिब्बों में कुछ यात्रियों के फंसे होने के चलते उन्हें सकुशल निकालने का काम किया जा रहा है। रेलवे ने हादसे को लेकर हेल्पलाइन नंबर- लखनऊ- 8957409292, गोंडा- 8957400965 जारी किया है।
जानकारी के अनुसार गोंडा जिले के गोंडा-मनकापुर रेलखंड के बीच चंडीगढ़ एक्सप्रेस की 14 बोगियां पटरी से उतर गई हैं। आज 18 जुलाई पौने तीन बजे के करीब 02 बोगियां बेपटरी हुईं थीं, इसके बाद 12 और डिब्बे पलट गए। इस हादसे में 03 लोगों की मौत की खबर है जबकि 14 लोग घायल बताए गए हैं। चंडीगढ़ से गोरखपुर जाते समय हादसा मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के पास हो गया।
सीएम योगी ने राहत कार्य के दिए निर्देश
रेल हादसे के फौरन बाद ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना को संज्ञान में लेते हुए राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और त्वरित राहत कार्य शुरु करने व घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अमल करते हुए प्रशासन ने आसपास के जिलों के सभी अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट मोड में रखा है। रेल यात्रियों की सहायता हेतु हेल्पलाइन नम्बर भी जारी कर दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल