मकाम: 'मन से मंच तक’ की 8वीं अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न 

मुंबई, 31 दिसंबर। हाल ही में महिला काव्य मंच का अष्टम् अंतरराष्ट्रीय वार्षिकोत्सव, अजंता पार्टी हॉल, गोरेगांव वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र में  सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में भारत एवं विदेश की केंद्रीय समिति एवं सभी इकाइयों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

आयोजन की मुख्य अतिथि डॉ.नीतू सिंह राय (नई दिल्ली) वैश्विक अध्यक्ष मकाम,अध्यक्ष डाॅ. रचना निगम (गुजरात) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मकाम, विशिष्ट अतिथि कृष्णा शर्मा मकाम अध्यक्ष (पिट्सबर्ग) अमेरिका, मंजू रस्तोगी (तमिलनाडु) राष्ट्रीय महासचिव मकाम, वरिष्ठ लेखक विवेक अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार अवनीन्द्र आशुतोष जी थे। संयोजन समिति में मकाम महाराष्ट्र इकाई की अध्यक्ष अलका अग्रवाल सिग्तिया, उपाध्यक्ष रीमा दीवान चड्ढा (नागपुर), तथा सचिव अन्नपूर्णा गुप्ता के साथ मुंबई महाराष्ट्र इकाई की सभी सदस्याओं का सहयोग रहा । 

संस्थापक नरेश नाज के आशीर्वाद से सफलतापूर्वक सम्पन्न इस आयोजन में मकाम अध्यक्ष डॉ. अलका अग्रवाल सिग्तिया और मकाम की वैश्विक अध्यक्ष डॉ. नीतू सिंह राय के नेतृत्व की विशेष भूमिका रही। देश,विदेश की 25 इकाइयों  की अध्यक्षों और साहित्यकारों ने हिस्सा लेकर कायक्रम की शोभा बढ़ाई।​ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और पल्लवी रानी की सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम शुभारंभ हुआ।

विशेष अतिथियों के स्वागत सत्कार के बाद मकाम की लेखिकाओं द्वारा रचित विभिन्न पुस्तकों का भव्य विमोचन किया गया। पुस्तकों के विमोचन के उपरांत श्री नाज द्वारा लिखित 'मकाम' के ध्येय गीत की सामूहिक प्रस्तुति- प्रज्ञा मिश्रा, बीजल जगड़, चंदा देवपुरा, अनीता विजयवर्गीय, पल्लवी रानी, कामिनी अग्रवाल और आभा गोयनका ने दी।

इसके बाद आयोजित काव्य गोष्ठी में 50 से अधिक कवयित्रियों ने अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया। एक से बढ़कर एक रचनाओं और कवयित्रियों के जोश ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ​भारत के विभिन्न राज्यों से आईं जिला अध्यक्षों ने भी कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। नासिक मकाम अध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी, संभाजी नगर मकाम अध्यक्ष  मनवीन कौर पाहवा और मालेगांव की मकाम अध्यक्ष अल्पना जैन मुंबई उपनगर की उपाध्यक्ष रचना हिरण की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को द्विगुणित किया ।

​महाराष्ट्र की अध्यक्ष डॉ. अलका अग्रवाल सिगतिया स्वास्थ्य कारणों से यद्यपि कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकीं, उन्होंने अपना ऑडियो संदेश भेजा। उनके कुशल निर्देशन में उनकी पूरी टीम महाराष्ट्र मकाम की सचिव अन्नपूर्णा  गुप्ता, रचना हिरण,प्रज्ञा मिश्रा, पल्लवी मेहता ,सीमा त्रिवेदी मेहता ,अनीता विजयवर्गीय चंदा देवपुरा मधु चौधरी ,रेशु सिंह, आभा गोयनका एवं भगवती मित्तल और लक्ष्मी यादव आदि की ऊर्जा ने इस आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया।  

राष्ट्रीय  टीम द्वारा  सर्वोत्तम प्रदेश इकाई सम्मान 2024  महाराष्ट्र इकाई को , सर्वोत्तम प्रदेश इकाई सम्मान 2024 मेघालय को तथा  संस्थापक सम्मान - 2025 मालविका रायमेधी दास "मेधा"(असम) को दिया गया । 
कार्यक्रम के अंत में रीमा दीवान चड्ढा ( उपाध्यक्ष महाराष्ट्र) ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार ज्ञापन किया गया।