मारुति सुजुकी ने मानेसर संयंत्र की क्षमता एक लाख इकाई बढ़ाई
नई दिल्ली । मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने मानेसर संयंत्र की उत्पादन क्षमता में प्रतिवर्ष एक लाख इकाई विस्तार किया है। कंपनी ने हरियाणा के मानेसर में कार्यरत तीन विनिर्माण संयंत्रों में से मौजूदा प्लांट-ए में एक वाहन असेंबली लाइन जोड़ी है। मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने एक बयान में कहा कि नई वाहन असेंबली लाइन में प्रति वर्ष एक लाख इकाई बनाने की क्षमता है। बयान के अनुसार अतिरिक्त असेंबली लाइन के साथ मानेसर की कुल विनिर्माण क्षमता नौ लाख वाहन प्रति वर्ष हो गई है। एमएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य अगले सात-आठ वर्षों में अपनी क्षमता को करीब दोगुना करके 40 लाख वाहन प्रति वर्ष करना है। प्रति वर्ष एक लाख वाहनों की यह क्षमता वृद्धि इस लक्ष्य की दिशा में एक कदम है।
उमर फारूक बोले: मेरे पिता बड़े खतरे से बचे
एमपी में तेज गर्मी का प्रकोप – पारा 39°C पार, सूरज दिखा रहा तीखे तेवर
होर्मुज स्ट्रेट भारत के लिए ही खुला – हरदीप पुरी ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दिया
गैस संकट पर राहुल गांधी का हमला: संसद में क्यों नहीं दिख रहे पीएम मोदी?
मैच फिक्सिंग के आरोप में पूर्व IPL खिलाड़ी सस्पेंड, ICC ने लिया बड़ा एक्शन