छठ पूजा की तैयारियों को लेकर महापौर ने की समीक्षा
रिसाली । महापौर शशि सिन्हा ने विभागवार समीक्षा की। छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए उन्होंने तालाबों के घाट की सफाई करने और तालाब किनारे रोशन करने निर्देश दिए है। महापौर ने विभाग प्रभारी की उपस्थिति में मुख्य बाजार स्थित मार्गो को व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए है। महापौर ने राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दीप पर्व के बाद छठ त्यौहार है। बड़ी संख्या में लोग डूबते और ऊगते सूरज का अर्ध देने पहुचेंगे। इसे देखते हूए तालाब के घाट और आस पास खाली जगहों की बेहतर तरीके से सफाई करे। उन्होंने नेवई डेम, हिन्द नगर तालाब और कल्याणी मंदिर तालाब, रूआबांधा तालाब पर विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए है। बैठक में एमआईसी संजू नेताम, जहीर अब्बास, अनिल देशमुख, चन्द्रप्रकाश निगम, सनीर साहू, सीमा साहू, परमेश्वर देवदास आदि उपस्थित थे।
महापौर ने निर्देश दिए कि कृष्णा टॉकिज रोड में अधिकांश दुकानदार बढ़ाकर व्यापार कर रहे है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अतिक्रमण हटाकर मार्ग को सुगम बनाए। महापौर परिषद के सद्स्यों ने कर संग्रहण के संबंध में भी चर्चा की और विशेष मॉनिटरिंग करने कहा। इसके अलावा महापौर परिषद के सद्स्यों ने समीक्षा बैठक में नाली पर स्लैब ढालने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 मार्च 2026)
शिक्षा के क्षेत्रों में नई अलख- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े 123 स्कूल फिर से गुलज़ार
बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी
लोकभवन राज्य की प्रशासनिक गरिमा का प्रतीक- राज्यपाल पटेल
दिल्ली-NCR में मौसम का बड़ा बदलाव: तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश
एचपीवी टीकाकरण की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि बनी सहारा
आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक - डॉ. कुसमरिया
लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल पटेल
भाजपा ने जारी की तीसरी उम्मीदवार सूची: 19 सीटों पर तय हुए उम्मीदवार