छत्तीसगढ़ आदिवासी स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड की बैठक संपन्न
रायपुर : छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड की संचालक मंडल की नवमी बैठक विगत दिवस रायपुर में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के सभागार में बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम के अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर बोर्ड के सदस्य वनबल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव, निदेशक राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान तपेश झा, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ अनिल कुमार साहू, स्टेट इंचार्ज एफ.आर.एल.एच.टी. बैंगलोर कंचन बंजारे सहित वन विभाग, आयुष विभाग, उद्योग विभाग, कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसमें औषधीय पौधों की योजना, स्कूल हर्बल गार्डन, होम हर्बल गार्डन, ईको-टूरिज्म, पारंपरिक वैद्यों का प्रशिक्षण, ग्रामीणों हेतु जागरूकता कार्यक्रम और सामूहिक प्रशिक्षण जैसी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में अध्यक्ष मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वन, जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में बोर्ड के कार्यों को और गति दी जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को योजनाओं को समय पर और पूरी तरह लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी तय किया गया कि बोर्ड छोटे वनोपज संघों के साथ मिलकर कच्चे औषधीय उत्पादों के विपणन से संबंधित काम करेगा।
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी
अफवाह से फैली सनसनी: विजय के हारने की खबर पर फैन ने किया आत्मघाती कदम
जापान में भीषण आग पर 11 दिन बाद काबू, राहत की सांस
असम में BJP की आंधी, तमिलनाडु में TVK का धमाका, बंगाल में ‘खेला’