महिंद्रा थार खरीदने के लिए नाबालिगों की साजिश, घर से चुराए जेवर
बिलासपुर| के सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले कुछ नाबालिग और युवकों ने लग्जरी गाड़ी खरीदने के लिए ऐसा प्लान बनाया, जिसने सबको हैरान कर दिया. युवकों ने अपने ही घरों से जेवर चोरी कर उन्हें बेचकर थार खरीदने की योजना बनाई थी. योजना के तहत एक युवक अपने घर से जेवर चुराकर भी ले आया, लेकिन उसके दोस्तों ने ही उसे धोखा दे दिया. मामले का खुलासा तब हुआ जब परिवार वालों को इसकी भनक लगी. शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में कुछ रसूखदार परिवारों के बच्चे भी शामिल हैं|
असली जेवर चुराए, दोस्तों ने पकड़ा दिया नकली
सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने धोखाधड़ी और अवैध वसूली की शिकायत दर्ज कराई है. युवक ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घर से जेवर चुराकर बेचने और उससे थार खरीदने की योजना बनाई थी। योजना के तहत वह अपने घर से जेवर चोरी कर ले आया. वहीं उसके दोस्तों ने भी जेवर लाने की बात कही, लेकिन उन्होंने असली की जगह नकली जेवर लाकर दे दिए. युवक को इस बात की भनक तक नहीं लगी और सभी ने मिलकर उन जेवरों को बेचने की तैयारी कर ली|
कोतवाली क्षेत्र के युवक के जरिए जेवर बेचे गए
युवकों ने जेवर बेचने के लिए कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले प्रियांशु नामक युवक को दिए. प्रियांशु ने गांधी चौक के पास रहने वाले एक ज्वेलरी व्यवसायी को जेवर बेच दिए. पहली बार में करीब चार लाख रुपए में कुछ जेवर बेचे गए. इसके बाद धीरे-धीरे अन्य जेवर भी बेचे गए. बताया जा रहा है कि इस काम में प्रियांशु के एक रिश्तेदार ने भी सहयोग किया. हालांकि जेवर की वास्तविक कीमत ज्यादा थी, लेकिन युवकों को इसके बदले बहुत कम रकम दी गई|
परिवार को पता चलते ही खुला पूरा राज
इसी बीच युवक के परिवार वालों को घर से जेवर गायब होने की जानकारी मिल गई. जब उन्होंने बेटे से पूछताछ की तो पूरी साजिश सामने आ गई. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में की गई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|
कई युवक हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस ने मामले में शामिल युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन शामिल है. पुलिस का कहना है कि कुछ युवकों के परिचित और रिश्तेदार भी इस मामले में जुड़े हो सकते हैं. इसलिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस ने जेवर बेचने वाले युवक और अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है. पूछताछ के दौरान एक युवक के पिता ने खुद पुलिस को पूरी जानकारी दी और खरीदार के पास से जेवर मंगवाकर पुलिस को सौंप दिए. फिलहाल पुलिस कुछ और जेवरों की बरामदगी की कार्रवाई कर रही है। साथ ही जेवर खरीदने वाले व्यक्ति से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पूरे मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी|
प्रदर्शन के बीच शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ने से मची हलचल, सामने आया एक्ट्रेस का बयान
संसद में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
स्वास्थ्य के नाम पर बड़ा धोखा! लखनऊ समेत कई जिलों में 20 करोड़ की नकली दवाओं की खेप पकड़ी गई
खाना खाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से दवा उद्योग चिंतित, भारतीय कंपनियों पर पड़ सकता है बड़ा असर
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
पीओके में जनता का गुस्सा फूटा, पाकिस्तान सरकार पर बढ़ा दबाव