डॉ. हरकिशन ममतानी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिल्ली आमंत्रित  

नागपुर,14 अगस्त. हाल ही में नगर के युवा मनश्चिकित्सक डॉ. हरकिशन ममतानी को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सिकलसेल के मनोवैज्ञानिक प्रभावों पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया.  

राष्ट्रीय हेल्थ ​सिस्टम्स रिसोर्स सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित सिकलसेल और अन्य रक्त व्याधियों के प्रबंधन से संबंधित दिशानिर्देशों की तैयार में योगदान देते हुए डॉ. ममतानी ने इन बीमारियों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में चर्चा की.