अब तक खरीदी गई 40 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान
भोपाल : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अभी तक 6 लाख 22 हजार किसानों से 40 लाख 37 हजार 274 मीट्रिक टन धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में हो चुकी है। धान का उपार्जन 23 जनवरी 2025 तक किया जायेगा। धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रूपये और धान ग्रेड-ए का 2320 रूपये है। किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में अभी तक 6489 करोड़ 39 लाख रूपये की राशि अंतरित कर दी गई है। खरीदी गई धान में से 32 लाख 84 हजार 233 मीट्रिक टन उपार्जित धान का परिवहन किया जा चुका है। कुल 9 लाख 27 हजार मीट्रिक टन धान मिलर्स को भेजी जा चुकी है।
प्रदेश के बालाघाट में 5 लाख 19 हजार 133, सतना 3 लाख 83 हजार 660, कटनी 3 लाख 93 हजार 602, रीवा 3 लाख 36 हजार 573, जबलपुर 3 लाख 48 हजार 522, सिवनी 2 लाख 72 हजार 773, मण्डला 1 लाख 88 हजार 464, शहडोल 1 लाख 82 हजार 963, मैहर 1 लाख 58 हजार 350, नर्मदापुरम 1 लाख 53 हजार 844, सिंगरौली 1 लाख 34 हजार 24, पन्ना 1 लाख 42 हजार 881, उमरिया 1 लाख 21 हजार 145, सीधी 1 लाख 16 हजार 530, अनूपपुर 90 हजार 763, मऊगंज 91 हजार 418, दमोह 78 हजार 273, नरसिंहपुर 72 हजार 134, डिंडोरी 65 हजार 519, रायसेन 44 हजार 935, बैतूल 42 हजार 108, सीहोर 34 हजार 757, सागर 16 हजार 554, छिन्दवाड़ा 11 हजार 371, भिंड 1664, विदिशा 1168, हरदा 1212, शिवपुरी 731, मुरैना 129, अलीराजपुर 56 और झाबुआ जिले में 18 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार