South Korea में 6 हजार से ज्यादा डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा
सियोल। दक्षिण कोरिया सरकार की मेडिकल छात्रों की संख्या बढ़ाने की योजना का अब विरोध होने लगा है। इस योजना के विरोध में हजारों ट्रेनी डॉक्टर उतर आए हैं।6,400 से अधिक ट्रेनी डॉक्टरों ने सरकार को इस्तीफा सौंप दिया है।अधिकारियों ने बताया कि हजारों ट्रेनी डॉक्टरों के इस्तीफे के बाद मेडिकल सेवाएं प्रभावित हुई है। डॉक्टरों की कमी होने के कारण सर्जरी और चिकित्सा उपचार में देरी हो रही है।स्वास्थ्य मंत्री पार्क मिन-ने कहा कि मंत्रालय ने 831 ट्रेनी डॉक्टरों को काम पर लौटने का आदेश दिया है। पार्क ने कहा कि सोमवार तक 100 अस्पतालों में 6,415 ट्रेनी डॉक्टरों ने अपना इस्तीफा सौंपा है, जिनमें से लगभग 1,600 ने नौकरी छोड़ दी है।पार्क ने कहा कि सरकार ने मेडिकल सेवाओं में आई मुश्किलों से निपटने के लिए 97 सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी का समय बढ़ाया है और 12 सैन्य अस्पतालों में इमरजेंसी रूम में जनता के लिए खोले जाएंगे।स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण कोरिया में डॉक्टरों की संख्या दूसरे देशों के मुकाबले कम है। हालांकि, डॉक्टरों ने दावा किया कि सरकार ने इस मामले पर विचार-विमर्श नहीं किया है और इस कदम से चिकित्सा शिक्षा और सेवाओं की गुणवत्ता से समझौता होगा।
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
प्रिस्क्रिप्शन में एफ 5 भी हो: नवीन अग्रवाल
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे