मुनव्वर फारुकी ने ईद पर फैंस को दिया खास तोहफा....
नई दिल्ली। 'लॉक अप सीजन 1', 'बिग बॉस 17' जैसे रियलिटी शो की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं। इस बार वह किसी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बन रहे हैं, बल्कि आज ईद के दिन उन्होंने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। दरअसल, आज गुरुवार को मुनव्वर ने अपनी पहली वेब सीरीज की अनाउंसमेंट कर दी है।
सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी इस वेब सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' का ट्रेलर भी जारी कर दिया है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं। इस वेब सीरीज के साथ ही मुनव्वर एक्टिंग की दुनिया में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।
फर्स्ट कॉपी का ट्रेलर हुआ जारी
ट्रेलर की शुरुआत में मुनव्वर कंप्यूटर पर कुछ करते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद बैकग्राउंड से आवाज आती है कि नींद का इंतजार वो करते हैं, जो सपने देखना चाहते हैं, पर बेचैन होकर वो जागते हैं जो मंजिल देखना चाहते हैं। 1 मिनट 43 सेकंड के इस ट्रेलर में मुनव्वर साल 1999 की बात करते हुए दिखाई देते हैं।
जिसमें वह बताते हैं कि उस साल में बॉलीवुड गन और फिरौती से ज्यादा DVD से डरता है। उनकी इस सीरीज का निर्देशन फरहान पी जम्मा ने किया है। इसे शेयर करते हुए मुनव्वर ने फैंस को ईद की मुबारकबाद भी दी है।
फैंस को है बेसब्री से इंतजार
मुनव्वर फारुकी की इस सीरीज का ट्रेलर देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि खतरनाक भाई इंतजार नहीं कर सकते। एक अन्य यूजर ने फायर इमोजी शेयर करते लिखा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर है। इसके अलावा बिग बॉस का हिस्सा रह चुके रिंकू धवन ने कमेंट किया कि वाह, बधाई हो, ईद मुंबई।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित