जिला अस्पताल में मेडिकल वेस्ट की लापरवाही, बढ़ रहा है स्वास्थ्य खतरा
कोरिया। जिला अस्पताल में मेडिकल वेस्ट के प्रबंधन में लापरवाही एक गंभीर समस्या बन गई है। अस्पताल से निकलने वाले कचरे को एनआरसी, सीटी स्कैन सेंटर और शौचालय के पास खुले में डंप किया जा रहा है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस कचरे से उठने वाली तेज दुर्गंध ने अस्पताल परिसर के माहौल को दूषित कर दिया है, जिससे लोग असहज महसूस कर रहे हैं। यह रास्ता पोस्टमार्टम के लिए आने-जाने वाले लोगों द्वारा भी इस्तेमाल किया जाता है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। अस्पताल के पीछे डंप किया गया कचरा अब प्रेमाबाग डॉक्टर कॉलोनी तक फैल रहा है, जिससे डॉक्टर और उनके परिवार भी दुर्गंध और संक्रमण के खतरे से परेशान हैं। कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने बताया कि बायोमेडिकल वेस्ट के निपटान के लिए पहले से ही प्राइवेट कंपनी से एग्रीमेंट किया गया है, जो इसे नियमित रूप से ले जाती है। कलेक्टर ने एनआरसी केंद्र के बाहर डंप किए गए वेस्ट की जानकारी मिलने पर जांच की बात कही है। यदि कचरा अव्यवस्थित तरीके से रखा गया है या समस्या उत्पन्न हो रही है, तो जल्द ही उचित व्यवस्था की जाएगी।
स्वतंत्रता संग्राम में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का सदैव किया जाएगा स्मरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गार्बेज से गौरव तक: डंपिंग ग्राउंड से बनी ‘जनजातीय गौरव वाटिका’
पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी बस्तियों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
बहुआयामी व्यवसाय से संवरा जीवन, रेबेका बनीं ‘लखपति दीदी’
उमंग और सामाजिक स्नेह का जीवंत महोत्सव है भगोरिया पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एशियन वॉटरबर्ड सेंसस - 2026
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन विभाग के विजन डाक्यूमेंट का किया विमोचन
होटल में 6 महीने रहकर करता रहा फर्जी ऑनलाइन पेमेंट, बैंक स्टेटमेंट ने खोली पोल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक सुलोचना रावत के स्वास्थ्य का जाना हालचाल