नवीन फ्लोरीन बोर्ड से सब्सिडियरी में अतिरिक्त निवेश को मंजूरी
नई दिल्ली । नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल के बोर्ड ने सब्सिडियरी में अतिरिक्त निवेश को मंजूरी प्रदान कर दी है। बोर्ड से सब्सिडियरी एनएफएएसएल में 250 करोड़ रुपये अतिरिक्त निवेश को मंजूरी मिली है। इस अतिरिक्त निवेश में से ज्यादा रकम मौजूदा इंटर कॉरपोरेट डिपॉजिट के भुगतान के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही कारोबार की भविष्य में आने वाली जरुरतों को पूरा करने के लिए रकम का इस्तेमाल होगा। गौरतलब है कि नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल फ्लोरोकेमिकल बनाने का काम काम करती है। बोर्ड ने सब्सिडियरी नवीन फ्लोरीन एडवांस साइंसेज लिमिटेड में 250 करोड़ रुपये अतिरिक्त निवेश को मंजूरी दी है। अतिरिक्त निवेश के लिए यह मंजूरी ऑडिट समिति की सिफारिशों के बाद मिली है। नवीन फ्लोरीन ने इस सब्सिडियरी का गठन फ्लोरोकेमिकल्स में ग्रीनफील्ड प्रोजेक्टस के लिए किया था। हाल ही में गठन होने के बावजूद भी एनएफएएसएल ने व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है। 31 मार्च 2023 तक कंपनी का टर्नओवर 514 करोड़ रुपया रहा था। इस ट्रांजैक्शन को रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन का दर्जा दिया गया है क्यों कि एनएफएएसएल का दर्जा नवीन फ्लोरीन की सब्सिडियरी का है।
इंदौर में IAS के फार्महाउस पर जुए का अड्डा, छापे में 18 गिरफ्तार
उमर फारूक बोले: मेरे पिता बड़े खतरे से बचे
एमपी में तेज गर्मी का प्रकोप – पारा 39°C पार, सूरज दिखा रहा तीखे तेवर
होर्मुज स्ट्रेट भारत के लिए ही खुला – हरदीप पुरी ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दिया
बदायूं में डबल मर्डर से सनसनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट के दो अधिकारी की हत्या
गैस संकट पर राहुल गांधी का हमला: संसद में क्यों नहीं दिख रहे पीएम मोदी?
मसूरी के नाहल से 6 लोग देश विरोधी गतिविधियों में गिरफ्तार
विजयराघवगढ़ दौरे पर जवाब दें CM, जीतू पटवारी ने उठाए 5 सवाल