फिल्म 'सिकंदर' को लेकर आया नया अपडेट
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री के साथ इंतजार रहता है। हर साल दबंग खान ईद और दिवाली जैसे बड़े फेस्टिवल पर अपनी फिल्मों को रिलीज करते हैं, लेकिन इस बार 2024 की ईद के मौके पर वह कोई मूवी लेकर नहीं आए, जिससे उनके फैंस थोड़े निराश जरूर हुए।
हालांकि, एक्टर ने उसी दिन यह बता दिया कि 2025 की ईद खाली नहीं जाएगी और अपनी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' की घोषणा भी कर दी, जिसके बाद उनके फैंस काफी खुश हो गए। साजिद नाडियावाला निर्मित इस फिल्म का निर्देशन ए.आर मुरुगदास करने वाले हैं। वहीं, मूवी में सलमान खुद ही एक्शन करते हुए दिखाई देने वाले हैं, जिसकी रिहर्सल भी उन्होंने शुरू कर दी है।
इस दिन शुरू हो सकती है शूटिंग
सलमान खान के साथ 'सिकंदर' में राश्मिका मंदाना भी दिखाई देने वाली हैं। यह पहली बार होगा जब ये दोनों स्टार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। अब इस मूवी को लेकर कुछ नए अपडेट सामने आए हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग इसी महीने 27 तारीख को शुरू हो सकती है।
ऐसे में भाईजान ने अपने किरदार के लिए इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान इसमें अपने फाइट सीन्स खुद करने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने इसकी रिहर्सल करना शुरू कर दिया है।
वर्कआउट रूटीन में किया बदलाव
सिर्फ इतना ही नहीं, मूवी में बहुत सारे एक्शन सीन होने की वजह से सलमान खान ने अपना वर्किंग रूटीन भी बदल दिया है और इस समय वह सुडौल बॉडी पाने के लिए जमकर वर्कआउट कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में होगी। इसके बाद हैदराबाद में और फिर कुछ सीक्वेंस विदेश में भी शूट हो सकते हैं।
राष्ट्रपति के सम्मान को लेकर पीएम मोदी का ममता सरकार पर हमला, बोले- यह संविधान और लोकतंत्र का अपमान
पश्चिम एशिया जंग: अभी नहीं होगी उर्वरक की कमी, लेकिन लंबा खिंचा युद्ध बढ़ा सकता है संकट
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का दबदबा, ‘चरक’, ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की कमाई कैसी?
कहानी दमदार, अभिनय शानदार; फिर बॉक्स ऑफिस पर क्यों पिछड़ जाती हैं महिला केंद्रित हिंदी फिल्में?
Vijay Deverakonda की तारीफ में अंकल ने लिखी भावुक पोस्ट, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्मेंस को लेकर उत्साहित फाल्गुनी पाठक और सुखबीर, सिंगर बोलीं- कई रातों से नहीं सोई
‘टटीरी’ गाने को लेकर बादशाह की बढ़ीं मुश्किलें, महिला आयोग की चेयरपर्सन ने उठाया बड़ा कदम
IND vs NZ Final Live: समापन समारोह के कारण बदलेगा समय? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
IND vs NZ फाइनल में किसे मिलेगा मौका? वरुण-कुलदीप के बीच चयन की माथापच्ची