भाजपा नेता रतन दुबे मर्डर केस में छत्तीसगढ़ में NIA का छापा
राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी ने विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान नारायणपुर के भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या और टेरर फंडिंग की जांच शुरू करते हुए बुधवार को बस्तर में तकरीबन 10 जगह छापेमारी की है।
सूत्रों के अनुसार एक और टीम ने गरियाबंद में पोलिंग पार्टी पर नक्सली हमले की जांच के सिलसिले में तीन-चार परिसरों पर छापे मारे हैं। ज्यादातर छापे उन परिसरों पर पड़े हैं, जिनके नाम नक्सलियों से नजदीकियों को लेकर उठते रहे हैं। एनआइए ने आधा दर्जन से ज्यादा मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इसके अलावा बस्तर छापे में लगभग 10 लाख रुपये और गरियाबंद केस से जुड़े छापे में लगभग तीन लाख रुपये जब्त करने की जानकारी है।
एनआइ ने छापे की जानकारी अपनी अधिकृत वेबसाइट पर शेयर की है। जिसके मुताबिक एनआइए ने बस्तर में बुधवार को नारायणपुर जिले के तोयनार, कौशलनार, धौड़ाई, कोंगेरा और बड़े नहोद गांवों पर 10 से ज्यादा जगह छापे मारे हैं। सभी गांव नक्सल प्रभावित हैं। यहां से एनआइए ने कई मोबाइल फोन, एक टैबलेट, 9.90 लाख रुपये तथा नक्सली पर्चे भी बरामद किए हैं। छापे में एनआइए को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।
गरियाबंद के बड़ेगोबरा इलाके में भी जांच
इधर, सूत्रों के अनुसार एनआइए की टीम ने 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टी पर हमले की जांच भी शुरू कर दी है। इस हमले में नक्सली कनेक्शन की आशंका जताई गई थी। हमले में आइटीबीपी का एक जवान घायल हुआ था। जानकारी के मुताबिक एनआइए ने बड़े गोबरा इलाके के कुछ परिसरों को जांच के दायरे में लिया है। यहां से भी कुछ मोबाइल फोन और करीब तीन लाख रुपये जब्त करने की सूचना है।
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर