अब रायपुर में एक्सप्रेस वे के नीचे बनाया जाएगा खेल कोर्ट
रायपुर। नगर निगम द्वारा खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान उपलब्ध कराने मुंबई और गाजियाबाद की तर्ज पर लाई गई तकनीक में काम शुरू हो गया है। राजधानी में एक प्रयोग के तहत नगर निगम द्वारा एक्सप्रेस वे ओवर ब्रिज के नीचे खेल मैदान बनाया जा रहा है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक अगर एक्सप्रेस वे के नीचे खेल मैदान का यह प्रोजेक्ट सफल रहा तो आगे और भी ऐसे ही मैदान बनाए जाएंगे।
दरअसल पंडरी के पास एक्सप्रेस वे के नीचे लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट बनाने का काम शुरू हो गया है। निगम द्वारा एजेंसी तय कर काम शुरू करा दिया गया है। वहीं, अधिकारियों के अनुसार महीनेभर में कोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा। यहां पर दो कोर्ट बनाए जा रहे हैं, जिसमें खिलाड़ी बास्केटबॉल, बैडमिंटन और वॉलीबॉल खेल सकेंगे।
शहर में बढ़ती आबादी के चलते खेल मैदान की कमी देखी जा रही है। खिलाड़ियों द्वारा भी लगातार खेल मैदानों की मांग हो रही है, वहीं वार्ड के पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि भी खेल के मैदानों को सहेजने और नए खेल मैदान बनाने की मांग करते आए हैं। इसी विषय को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने एक पहल के तहत शहर का पहला ओवर ब्रिज खेल मैदान तैयार कराने का काम शुरू कर दिया है।
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर