भारत में ओबेन रार ईझेड इलेक्ट्रिक बाइक उपलब्ध
नई दिल्ली। भारतीय बाजार में अब ओबेन रार ईझेड इलेक्ट्रिक बाइक उपलब्ध है। बाइक की शुरुआती कीमत 89,999 रुपए एक्स-शोरूम है। यह कीमत एक इंट्रोडक्ट्री ऑफर के तहत सीमित समय के लिए लागू है। इस बाइक की बुकिंग भी कंपनी ने शुरू कर दी है।
ग्राहक केवल 2,999 रुपए का टोकन अमाउंट देकर इसे बुक कर सकते हैं। ओबेन रार ईझेड को तीन बैटरी वेरिएंट्स में पेश किया गया है: 2.6केडब्ल्यूएच, 3.4केडब्ल्यूएच, और 4.4केडब्ल्यूएच। 2.6केडब्ल्यूएच बैटरी वेरिएंट को फुल चार्ज करने पर यह 110 किलोमीटर तक रेंज देता है, और इसे चार्ज करने में 45 मिनट का समय लगता है। 3.4केडब्ल्यूएच वेरिएंट 140 किलोमीटर की रेंज देता है, और इसे फुल चार्ज करने में 1.5 घंटे का वक्त लगता है। सबसे बड़ा 4.4केडब्ल्यूएच बैटरी वेरिएंट 175 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है, जिसे चार्ज होने में 2 घंटे का समय लगता है।
इस बाइक की टॉप स्पीड 95 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह केवल 3.3 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति पकड़ सकती है। इसके अलावा, बाइक में आईपी67 प्रमाणित बैटरी पैक, 52 एनएम का पीक टॉर्क, राउंड एलईडी हेडलाइट, और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। इसके अलावा, इसे ओबेन के सिग्नेचर नियो-क्लासिक डिज़ाइन में डिजाइन किया गया है और इसमें तीन ड्राइव मोड इको, सिटी, और हैवॉक भी दिए गए हैं।
जयशंकर ने बताया कैसे ईरान ने भारतीय टैंकरों को गुजरने की इजाजत दे दी
जबलपुर जिला अदालत के बाहर जोरदार धमाका, चारों तरफ मची अफरा-तफरी
जबलपुर के इस गांव में LPG के लिए ‘नो टेंशन’, हर घर में जल रहे गैस स्टोव नई तकनीक से
Assam में BJP की जीत की हैट्रिक या कांग्रेस का सूखा जारी?
जबलपुर में शराब के नए ठेके से पहले जमाखोरी का मामला, 28 लाख की पेटियां बरामद
कांकेर एसपी ने लॉन्च किया डिजिटल पोर्टल, अब घर बैठे WhatsApp से कर सकेंगे शिकायत
हाईकोर्ट ने जज बदलने की याचिका खारिज की, केजरीवाल अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचे
बिहार के 4 विधायक ने बढ़ाई तेजस्वी यादव की टेंशन, राज्यसभा चुनाव में वोट देने नहीं पहुंचे