‘ऑक्टेव’ से पूर्वोत्तर संस्कृति का संगम
डॉ. रविंद्र सिंहल ने किया सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ
नागपुर, 10 अक्टूबर। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर और दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में “नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल - ऑक्टेव” का उद्घाटन कल नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र सिंहल के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से अब तक कई महोत्सवों का आयोजन किया गया है, जिन्हें नागपुरवासियों का भरपूर प्रतिसाद मिला है। कई वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित हो रहे ‘ऑक्टेव-2025’ महोत्सव के माध्यम से नागपुरवासी सच्चे अर्थों में पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति का संगम अनुभव कर सकेंगे।
डॉ. सिंहल ने सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल पर आयोजित पूर्वांचल वस्त्र और हस्तकला प्रदर्शनी का उद्घाटन फीता काटकर किया। सभी स्टॉल्स का अवलोकन किया और प्रदर्शकों को प्रोत्साहित किया। स्टॉलधारकों ने अपने-अपने राज्यों की वस्तुएँ उन्हें भेंट के रूप में दीं। इस अवसर पर दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक आस्था कार्लेकर, उपनिदेशक दीपक कुलकर्णी, लेखाधिकारी दीपक पाटिल, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक फुरकान खान और कार्यक्रम अधिकारी हेमंत मेहता उपस्थित थे।
डॉ. सिंहल ने आगे कहा कि यह महोत्सव देशभर के विभिन्न स्थलों पर आयोजित किया जा रहा है। यह अवसर दोबारा कब मिलेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। इसलिए नागरिकों को पूर्वोत्तर की संस्कृति के रंग, उसकी भावनाएँ और उसकी दृढ़ता का अनुभव लेने के लिए अधिक से अधिक संख्या में इस महोत्सव में सहभागी होना चाहिए।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए केंद्र की निदेशक आस्था कार्लेकर ने कहा कि भारत सरकार का मुख्य उद्देश्य देश के अन्य राज्यों को पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति से परिचित कराना है। यहाँ आठों राज्यों के हस्तशिल्प, हस्तकला और पारंपरिक वस्तुएँ बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम का संचालन विवेक अलोणी और मोहिता दीक्षित ने किया तथा आभार प्रदर्शन फुरकान खान ने किया।
पूर्वोत्तर संस्कृति से परिचय कराते नृत्य
इस अवसर पर मणिपुर का पुंग ढोल चोलम, असम का बारडाई सिकला और बिहू, मेघालय का वांगला डांस और कशद मस्ती, त्रिपुरा का होजागिरी और संग्राई मोग, मिजोरम का चेरवू डांस, नागालैंड का नागा वॉर डांस, अरुणाचल प्रदेश का जूजू झाझा तथा सिक्किम का सिंगी चाम जैसे विविध नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस प्रस्तुति में पूर्वोत्तर राज्यों के 200 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया।
पूर्वोत्तर राज्यों का फैशन शो
महोत्सव के उद्घाटन के बाद प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति में असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम इन आठ पूर्वोत्तर राज्यों की परंपरा, संस्कृति और वेशभूषा का परिचय देने हेतु फैशन शो आयोजित किया गया। इसमें इन राज्यों की मॉडल्स ने पारंपरिक वेशभूषा, हथियार संस्कृति और आपसी एकता का अद्भुत प्रदर्शन किया।
बंबू कार्यशाला
दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर मे इन दिनों उत्तर- पूर्व के राज्यों के हस्तशिल्प और संस्कृति पर आधारित ऑक्टेव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत वहां के स्थानीय कलाकार, प्रतिभागियों को बांस से कलाकृतियां और उपयोगी वस्तुएं बनाना सिखा रहे हैं।
Watch video: https://www.youtube.com/watch?v=BNa79PnuiH4
केंद्रीय मंत्री के भाई की पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज को लेकर गोपनीयता पर उठे सवाल
संजय सिंह का हमला—“राघव चड्ढा ने पंजाब की पीठ में घोंपा छुरा”
बार-बार भूख लगना भी फाइबर की कमी का इशारा
भंडारा में भीषण सड़क हादसा—शादी से लौट रही कार ट्रक से टकराई, 5 की मौत
CSK की बैटिंग ने आखिरी ओवरों में पलटा गेम
दिल्ली कैपिटल्स के सामने फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स की बड़ी चुनौती
पीएम मोदी की बड़ी सौगात—MP को मिलेंगी 2 नई अमृत भारत ट्रेनें, कई शहरों को फायदा