वनवेब को स्पेक्ट्रम जल्द मिलने की उम्मीद
नई दिल्ली । भारती समूह द्वारा समर्थित वनवेब ने स्पेक्ट्रम के लिए आवेदन कर दिया है और उसने उम्मीद जताई है कि रेडियो तरंगों का शीघ्र आवंटन हो जाएगा। ह्यूजेस कम्युनिकेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचसीआईपीएल) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कंपनी को इस साल जून तक वाणिज्यिक उपग्रह संचार सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। एचसीआईपीएल और वनवेब ने पूरे भारत में लो अर्थ ऑर्बिट (एलईओ) संपर्क सेवाएं मुहैया कराने के लिए एक छह वर्षीय वितरण भागीदार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि वनवेब को भारत में शुरुआती बढ़त हासिल होगी, क्योंकि भारत में उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनियां अभी विकास के विभिन्न चरण में हैं। वनवेब ने स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए दूरसंचार विभाग (डॉट) की वायरलेस योजना एवं समन्वय शाखा (डब्ल्यूपीसी) के पास आवेदन किया है। स्पेक्ट्रम आवंटित होने के बाद वनवेब वाणिज्यिक सेवाएं शुरू कर सकती है।उन्होंने उम्मीद जताई कि वनवेब 2024 की पहली छमाही में वाणिज्यिक सेवा शुरू करने में सक्षम हो सकेगी। उन्होंने कहा कि वनवेब कम आबादी वाले गांवों की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्थिति में है। एलन मस्क के स्वामित्व वाली स्टारलिंक जैसी डायरेक्ट-टू-मोबाइल सेवा उपलब्ध कराने की वनवेब की कोई योजना नहीं है, क्योंकि यह तकनीक अभी विकसित हो रही है और परिपक्व नहीं है।
बंगाल चुनाव: सुरक्षा बलों की तैनाती का फैसला अब चुनाव आयोग करेगा, ममता सरकार नहीं
जबलपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन जिला अस्पताल में कलेक्टर ने की अचानक जांच, डॉक्टरों की लापरवाही देखी
LPG की किल्लत के बीच जबलपुर कलेक्टर ने दिया भरोसेमंद संदेश
इंदौर में IAS के फार्महाउस पर जुए का अड्डा, छापे में 18 गिरफ्तार
उमर फारूक बोले: मेरे पिता बड़े खतरे से बचे
एमपी में तेज गर्मी का प्रकोप – पारा 39°C पार, सूरज दिखा रहा तीखे तेवर