लालू जी क्या बोलते हैं और क्या नहीं, वो ही जानें
पटना। बिहार में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का बयान देशभर में चर्चा बना हुआ है। बता दें नए साल पर लालू यादव ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल करने के सवाल पर कहा था कि अगर वह आना चाहें तो उन्हें साथ ले लेंगे। लालू के इस ऑफर पर अब जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पलटवार किया है। ललन सिंह ने कहा कि लालू जी क्या बोलते हैं और क्या नहीं, वो ही जानें।
ललन सिंह ने लालू यादव के नीतीश को दिए गए ऑफर पर कहा कि लालू जी क्या बोलते हैं, नहीं बोलते हैं। वह लालू जी जानें। हम लोग एनडीए में हैं और एनडीए में ही रहेंगे। हालांकि पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पहले कहा था कि नीतीश कुमार के लिए दरवाजे बंद हैं। जब लालू यादव का बयान आया तो इस पर भी तेजस्वी ने कहा कि लालू जी ने ऐसी बात मीडिया को शांत करने के लिए कही थी। आप लोग रोज पूछते रहते हैं तो क्या बोलेंगे।
इस बीच कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने नीतीश कुमार को गांधीवादी बताया है। उन्होंने कहा कि जो भी गांधीवादी हैं, वह हमारे साथ आएंगे। नीतीश कुमार गांधीवादी हैं, वे गांधी के सिद्धांतों पर चलते हैं। बता दें लालू यादव ने कहा था कि नीतीश के लिए हमारा दरवाजा तो खुला है, नीतीश को भी खोलकर रखना चाहिए। नीतीश आते हैं तो साथ काहे नहीं लेंगे? ले लेंगे साथ। नीतीश साथ में आएं, काम करें। राजद सुप्रीमो ने कहा कि नीतीश भाग जाते हैं, हम माफ कर देंगे।
पुणे में उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी, ट्रेनिंग विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
इंदौर में जनप्रतिनिधियों के लिए नई मिसाल, महापौर करेंगे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग
यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा, बरातियों से भरा पिकअप वाहन पलटा
लखनऊ में इलाज के दौरान बिगड़ी तबीयत, नहीं बच सके प्रतीक यादव
भोपाल में होटल से युवक पकड़े जाने के बाद हंगामा, MLA ने संभाली स्थिति
पीएम मोदी की अपील के बाद सीएम मोहन यादव ने घटाया काफिला, कम हुई गाड़ियों की संख्या
अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, 38 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
दिल्ली में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्री, 14-15 मई को होगी अहम बैठक
मंदसौर में आइसक्रीम खाने से बिगड़ी तबीयत, 20 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार
साढ़े चार माह की मासूम को पिता ने जमीन पर पटककर मार डाला