बलरामपुर में फिर अफीम खेती का खुलासा, तुर्रीपानी गांव में कार्रवाई
बलरामपुर। जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला फिर सामने आया है। त्रिपुरी गांव में कार्रवाई के बाद अब तुर्रीपानी गांव में भी अफीम की खेती मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, प्रशासन को तुर्रीपानी गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कलेक्टर और एसपी पुलिस व राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने खेतों में लगी अफीम की फसल को देखा और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध अफीम की फसल को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी जांच अभियान चलाया, ताकि इस अवैध खेती में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।
बताया जा रहा है कि हाल ही में त्रिपुरी गांव में भी अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया था, जिसके बाद प्रशासन लगातार सतर्क है और आसपास के गांवों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। कलेक्टर और एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध अफीम की खेती किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पूरे क्षेत्र में जांच अभियान जारी रहेगा।
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
हेयरफॉल से राहत पाने के लिए लोग अपना रहे हैं यह तरीका, जानें कितना कारगर है
Nestle India का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 48% बढ़ा
ममता का दर्दनाक अंजाम, जिन बेटों के लिए मां-बाप ने मांगी लंबी उम्र, उन्हीं ने छीन ली उनकी जिंदगी
छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में बोले नसीरुद्दीन शाह, दिल्ली पुलिस को लेकर दिया विवादित बयान
शरद पवार-सुप्रिया सुले की पीएम मोदी से मुलाकात, राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू
प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, बोलीं- संसद की गरिमा को किया जा रहा कमजोर
महज 18 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा, 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही लखीमपुर खीरी में बाढ़ का संकट, कई गांवों का संपर्क कटा
संसद में जारी संग्राम, हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित