PAK vs CAN: एक और हार कर देगी T20 World Cup 2024 से बाहर
टी20 विश्व कप 2024 के 22वें मुकाबले में आज पाकिस्तान टीम का सामना कनाडा से होगा। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। पाकिस्तान के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। आज अगर बाबर आजम एंड कंपनी हारती है तो टी20 विश्व कप 2024 में उनका सफर यहीं थम जाएगा।
पहले 2 मैच में मिली हार
दरअसल, पाकिस्तान टीम का टी20 विश्व कप 2024 में सफर अब तक शर्मनाक रहा है। टीम को अपने शुरुआती 2 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा है। पाकिस्तान को अपने पहले मैच में मेजबान अमेरिका के हाथों सुपर ओवर में हार का समाना करना पड़ा था। इसके बाद भारतीय टीम ने लो स्कोरिंग मैच में मैन इन ग्रीन को 6 रन से पटखनी दी। लगातार 2 हार के बाद बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम ग्रुप ए में चौथे नंबर पर पहुंच गई है।
पाकिस्तान के अभी 0 अंक
एक और हार पाकिस्तान टीम को अपने देश वापस भेज देगी। ग्रुप ए में भारत और अमेरिका ने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं और 4 अंकों के साथ दोनों टीमों टॉप-2 पर काबिज हैं। 2 में से 1 मैच जीतने वाली कनाडा तीसरे, कोई मैच नहीं जीतने वाली पाकिस्तान चौथे और 0 अंकों के साथ आयरलैंड 5वें स्थान पर है।
अगर कनाडा ने पाकिस्तान को हरा दिया तो इस टीम के 4 अंक होंगे। दूसरी ओर अगर पाकिस्तान अपना आखिरी मैच जीत भी जाती है तो उसके अधिकतम 2 ही अंक होंगे। ऐसे में इस ग्रुप की टॉप 2 टीमें ही सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करेंगी। अपने आखिरी ग्रुप मैच में पाकिस्तान का सामना आयरलैंड से होगा। यह मैच 16 जून को फ्लोरिडा में खेला जाएगा।
13 दिसम्बर को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन
दूरस्थ अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच हुई सुनिश्चित, सुरक्षित मातृत्व की ओर बढ़ रहे कदम
देशभर में अगले साल तक पूरी तरह बंद हो जाएंगे टोल बूथ, नए व्यवस्था होगी शुरू
5 वर्षीय मायरा ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन
वर्ष 2026 को समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश की थीम पर कृषि वर्ष के रूप में मनाया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अखरा विकास : जनजातीय संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण
सीटी स्कैन मशीन से रोगों का तुरंत पहचान होने से ईलाज भी जल्द संभव
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: ‘मंदिर का पैसा भगवान का है, बैंकों को बचाने के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते’
विश्व मृदा दिवस पर नकटी गाँव में किसानों को मिला मिट्टी की सेहत का संदेश