पाकिस्तान पीएम शहबाज ने किया आर्मी रॉकेट फोर्स कमांड के गठन का ऐलान
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार देर रात देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस और मरका-ए-हक समारोह के अवसर पर “आर्मी रॉकेट फोर्स कमांड” के गठन की घोषणा की। यह कदम हाल ही में भारत के साथ हुए सैन्य संघर्ष के बाद पाकिस्तान की पारंपरिक युद्ध क्षमता को और मजबूत करने के प्रयास का हिस्सा है। सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रक्षा बजट में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।
बता दें कि पाकिस्तान ने मई में भारत के खिलाफ लड़ाई के दौरान जे-10सी विगरस ड्रैगन और जेएफ-17 थंडर फाइटर जेट्स के साथ कुछ मिसाइल सिस्टम भी तैनात किए थे। हालांकि इस लड़ाई में उसे हार ही नसीब हुई। इस्लामाबाद के जिन्ना स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित समारोह में आधी रात का काउंटडाउन, राष्ट्रगान के साथ आतिशबाजी और तीनों सेनाओं की परेड हुई। समारोह में पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, डिप्टी पीएम व विदेश मंत्री इशाक डार, सीनेट चेयरमैन यूसुफ रजा गिलानी, नेशनल असेंबली स्पीकर अयाज सादिक, मंत्री, विदेशी राजनयिक और तुर्किये व अजरबैजान के सैन्य दल मौजूद थे। यह फैसला 22 अप्रैल के पाहलगाम हमले के बाद भारत के साथ हुई झड़प और 10 मई को हुए युद्धविराम के संदर्भ में लिया गया है, जिसे पाकिस्तान मरका-ए-हक यानी “सत्य की लड़ाई” कह रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, आधुनिक तकनीक से लैस और हर दिशा से दुश्मन को निशाना बनाने में सक्षम यह बल, हमारी पारंपरिक युद्ध क्षमता को और मजबूत करने में एक और मील का पत्थर साबित होगा।
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा