पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी ने केजरीवाल के लिए किया पोस्ट
लोकसभा चुनावों के छठे चरण में शनिवार को दो केंद्र शासित प्रदेश समेत आठ राज्यों की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ आज मतदान किया। वोट देने के बाद उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट की।इस फोटो में वो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दिख रहे हैं। फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा,"मैंने अपने पिता, पत्नी और बच्चों के साथ आज वोट डाला। मेरी माता जी की तबियत बहुत खराब है। वो नहीं जा पाईं। मैंने तानाशाही, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ वोट डाला। आप भी वोट डालने जरूर जाएं।"गौरतलब है कि सीएम केजरीवाल के इस पोस्ट पर पाकिस्तान के नेता फवाद चौधरी ने प्रतिक्रिया दी। पाकिस्तानी नेता ने लिखा,"शांति और सद्भाव से नफरत और उग्रवाद की ताकतों को हराया जा सकता है।" बता दें कि फवाद चौधरी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ के नेता हैं। वो इमरान खान सरकार में मंत्री थे।
फवाद चौधरी के इस बयान पर सीएम केजरीवाल ने जवाब दिया। सीएम केजरीवाल ने फवाद चौधरी के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा,"चौधरी साहिब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। आपके ट्वीट की ज़रूरत नहीं है। इस वक़्त पाकिस्तान के हालात बहुत ख़राब हैं। आप अपने देश को संभालिये।"अरविंद केजरीवाल ने आगे लिखा,"भारत में हो रहे चुनाव हमारा आंतरिक मामला है। अतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप भारत में नहीं होगा।"बता दें कि इससे पहले फवाद चौधरी ने राहुल गांधी की भी तारीफ की थी। फवाद चौधरी ने कहा था,"राहुल गांधी अपने परदादा जवाहरलाल की तरह ही समाजवादी हैं, विभाजन के 75 साल बाद भी भारत और पाक की समस्याएं एक जैसी हैं।"
एक हफ्ते में कितनी हुई 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई? जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का हाल
प्रदेश में थमी पछुआ हवाएं, अब बढ़ेगी गर्मी; बुंदेलखंड में पारा 35 के पार
सहारा समूह पर शिकंजा कसता जा रहा, ED छापे में चौंकाने वाले खुलासे
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए काबिल नेताओं को मिलेगा मौका, प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा संकेत
सहमति संबंध में रह रही महिला को प्रेमी ने चलती ट्रेन से फेंका, विवाद बना मौत की वजह
Ind vs Eng: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, अजय देवगन-सुनील शेट्टी ने जमकर सराहा; सेलेब्स ने मनाया जश्न
यूपी में दो मुंह और पांच पैर वाली बछिया का जन्म, चमत्कार मानकर पूजा करने लगे ग्रामीण
Gulf War का मध्य प्रदेश में असर, पेट्रोल-डीजल और LPG की निगरानी करेंगे Mohan Yadav