पाकिस्तान का अगला मैच होगा कनाडा से
भारतीय टीम से मात खाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने अगले मैच में कनाडा के खिलाफ उतरेगी। पाकिस्तान ने अभी तक इस वर्ल्ड कप में जीत का खाता नहीं खोला है। कनाडा के खिलाफ बाबर आजम की सेना अपना खाता खोलना चाहेगी। पाकिस्तान को पहले मैच में अमेरिका के हाथों हार मिली थी और फिर भारत ने रविवार को उनके मुंह से जीत छीन ली थी।
कनाडा की बात करें तो उसे भी अपनी दूसरी जीत की दरकार है। इस टीम को पहले मैच में अमेरिका ने हराया था। दूसरे मैच में इस टीम का सामना आयरलैंड से हुआ था। इस मैच में कनाडा ने बड़ा उलटफेर करते हुए आयरलैंड को हरा दिया था। पाकिस्तान के खिलाफ भी इस टीम का मैच आसान नहीं रहने वाला है।
कैसी रहेगी पिच?
इन दोनों टीमों का मैच उसी मैदान पर होना है जिस पर भारत-पाकिस्तान का मैच हुआ था। न्यूयॉर्क का नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इस मैच की मेजबानी करेगा। इस स्टेडियम की पिच गेंदबाजों की मददगार है। रन बनाना इस पिच पर मुश्किल साबित हुआ है। जो भी टीम टॉस जीतेगी पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहेगी। इस मैच में भी पाकिस्तान के बल्लेबाजों की परीक्षा होगी क्योंकि आयरलैंड के खिलाफ कनाडा ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था।
पाकिस्तान को चाहिए जीत
भारत से हार के बाद पाकिस्तान के लिए ये मैच काफी अहम हो गया है। अगर गलती से भी पाकिस्तान की टीम कनाडा से हार जाती है तो फिर इस टीम को अगले दौर में जाने का सपना देखना बंद कर देना चाहिए। ये टीम फिर अगले दौर में जाने के बारे में सोच भी नहीं सकती।
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?