Pinarayi Vijayan ने फिल्म का किया विरोध
'द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड' का हिंदी ट्रेलर 18 फरवरी को रिलीज हुआ था। इसके बाद ये फिल्म लगातार विवादों में घिरी हुई है। दूसरी तरफ आज फिल्म निर्माताओं ने तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी ट्रेलर रिलीज कर दिया। केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने फिल्म को प्रोपेगेंडा और सेकुलरिज्म पर खतरा करार दिया है और फिल्म का कड़ा विरोध भी किया है।
‘द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
फिल्म का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री विजयन ने एक्स पर लिखा नफरत फैलाने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी' के सीक्वल की रिलीज से जुड़ी खबरों को गंभीरता से लेना चाहिए। पहले भाग में दिखाए गए सांप्रदायिक एजेंडे और खुले झूठ को भलीभांति समझ चुके केरल ने धर्मनिरपेक्षता को धूमिल करने के इस प्रयास को एक बार फिर बायकॉट किया है। उन्होंने आगे लिखा यह बेहद चौंकाने वाला है कि सांप्रदायिक दंगे भड़काने के उद्देश्य से गढ़ी गई कहानियों को खुली छूट मिल जाती है, जबकि कला की आलोचनात्मक अभिव्यक्ति को दबा दिया जाता है। हमें साक्षर होकर अपनी सद्भावपूर्ण भूमि को आतंक का अड्डा साबित करने की इन कोशिशों का विरोध करना होगा। सत्य की जीत हमेशा होगी। विवादों के बीच फिल्म निर्माता विपुल शाह ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि फिल्म का विरोध करने वाले सच्चाई को छिपाना चाहते हैं। उन्होंने हालिया इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म में दिखाए गए लोग, जो हिंदू लड़कियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते हैं, वो सिर्फ आरोपी नहीं, बल्कि आतंकी हैं। अगर आप ऐसे लोगों को एक्सपोज करने की कोशिश करेंगे तो उन्हें बुरा तो लगेगा ही और वे इसे झूठा भी साबित करने की कोशिश करेंगे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ