वामा विमर्श के साथ विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण
आम, जामुन, बादाम और अमरूद के साथ रोपे गये पीपल, नीम और सजावटी पौधे
नागपुर, 14 जुलाई। कल यहॉं वामा विमर्श मंच द्वारा मदन गोपाल अग्रवाल हाई स्कूल में छात्रों के साथ मिल कर वृक्षारोपण किया गया । वामा विमर्श मंच की अध्यक्ष रीमा दीवान चड्ढा, कार्याध्यक्ष शगुफ़्ता यास्मीन, कार्यक्रम संयोजिका रेशम मदान, सुजाता दुबे और जिगिशा शाह के साथ स्कूल की प्राचार्य मैडम अनुराधा फाल्के एवं शिक्षिका किरण कलंतरी ने स्कूल परिसर में पौधे लगाये।
वामा विमर्श मंच की सखियों में डाॅ.कामिनी शुक्ला, उमा हरगण, ऋतु असाई, सुषमा शर्मा, अवंती इंदुरकर, सुविधि जायसवाल ,सरिता त्रिवेदी, विधि ग्वालानी और सुमन मेश्राम ने पौधे लगाये। आम, जामुन, बादाम और अमरूद के साथ पीपल, नीम और सजावटी पौधे रोपे गये। बच्चों के लिए कुछ चौलाई, भिन्डी, टमाटर आदि के बीज भी छात्रों के हाथों से गमलों में लगाये गये। इस अवसर पर सुमन मेश्राम एवं सुरेन्द्र नारायण मेश्राम द्वारा 8वीं के छात्रों को निशुल्क त्रिभाषीय ज्ञान की पत्रिका नि:शुल्क वितरित की गयी। छात्रों को पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी दी गयी। इस वर्षा ऋतु में पौधारोपण का एक छोटा प्रयास संस्था की सदस्यों द्वारा सम्पन्न हुआ। अगली कड़ी में दूसरे स्कूल में पौधारोपण करने की योजना है ।
राशिफल 21 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश में मनाया जाएगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वन प्रधान क्षेत्रों में आजीविका सशक्तिकरण की नई पहल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले सीजी पॉवर के एमडी कौल
टैलेंट सर्च में एथलेटिक्स का दमदार आगाज़: 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाई रफ्तार और हुनर
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान
शोभा करंदलाजे पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस विधायक ने मांगी माफी, विवाद पर दिया स्पष्टीकरण
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को बड़ा सम्मान, 1 अगस्त को मिलेगा लोकमान्य तिलक पुरस्कार
ब्रिटेन में सत्ता परिवर्तन, एंडी बर्नहैम बने नए प्रधानमंत्री; कीर स्टार्मर ने छोड़ा पद