पीएम आवास बना उम्मीद की दीवार
रायपुर : वर्षों से कच्चे और अस्थायी मकान में जीवन गुजार रहे पाली विकासखंड के ग्राम परसदा निवासी फूलदास और उनकी पत्नी गौरी बाई के जीवन में अब खुशियों की नई छत ढलने वाली है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें आवास की स्वीकृति मिलने के बाद उनका वर्षों पुराना सपना साकार हो रहा है।
मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाले फूलदास को कभी यह विश्वास नहीं था कि उनका भी एक दिन पक्का घर होगा। लेकिन जैसे ही नवंबर 2024 में उनका नाम पीएम आवास की सूची में शामिल हुआ, उनके जीवन की दिशा ही बदल गई। योजना की पहली किश्त खाते में आते ही उन्होंने घर बनाने का काम शुरू कर दिया। आज नींव से लेकर दीवारें खड़ी हो चुकी हैं और कुछ ही दिनों में छत भी ढल जाएगी। फूलदास बताते हैं कि हम इसी गांव में जन्मे और यहीं कच्चे घर में रहते आए हैं। हर बारिश हमारे लिए मुसीबत लेकर आती थी। खपरैल की छत से टपकता पानी, भीगती दीवारें और हर बरसात में छत की मरम्मत, हमारा यही जीवन था। मिट्टी के घर में न तो सुरक्षा थी और न ही सुकून। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। योजना के तहत मिली राशि से उन्होंने ईंट, सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री खरीदी और अपने पसीने की मेहनत से घर बनाना शुरू किया। यह सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि उनके वर्षों के संघर्ष, धैर्य और उम्मीद की बुनियाद है।
गौरी बाई भावुक होकर कहती हैं कि अब हमें भी समाज में इज्जत से जीने का मौका मिला है। यह मकान हमारे लिए सिर्फ चार दीवारी नहीं, बल्कि सरकार की मदद से मिली नई जिंदगी है। फूलदास और गौरी बाई प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि पीएम आवास योजना सचमुच गरीबों के लिए एक वरदान है। इससे उन्हें सिर्फ पक्का मकान नहीं मिला, बल्कि जीवन में स्थायित्व और आत्मसम्मान भी प्राप्त हुआ है।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार