ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुआ पॉपुलर साउथ एक्टर
नई दिल्ली। तमिल और तेलुगु सिनेमा में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले जाने-माने अभिनेता श्रीकांत जिन्हें श्रीराम भी कहा जाता है, गलत कारणों से चर्चा में आ गए हैं। उनका नाम ड्रग्स केस में सामने आया है जिसके चलते अभिनेता 7 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स केस के कई सारे मामले पिछले दिनों सामने आए। मलयालम सिनेमा से जुड़े कई दिग्गज अभिनेता को ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है और अब तमिल-तेलुगु एक्टर श्रीकांत भी इस मामले में बुरा फंस गए हैं।
15 दिन की न्यायिक हिरासत में श्रीकांत
23 जून 2025 को श्रीकांत को ड्रग्स से जुड़े एक मामले में चेन्नई पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। उन्हें पूछताछ के लिए नुंगम्बाक्कम पुलिस स्टेशन ले जाया गया है और उनके ब्लड सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। पुलिस को जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं जिसके बाद अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया और 7 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
कोकीन का इस्तेमाल करने का आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीकांत पर ड्रग्स को खरीदने और कोकीन का इस्तेमाल करने का आरोप है। यह भी कहा जा रहा है कि वह कई ड्रग सप्लायर्स के कॉन्टैक्ट में हैं। यही नहीं, मामले के तार बीते दिनों ड्रग केस में गिरफ्तार पूर्व AIADMK मेंबर टी प्रसाद से भी जोड़ा जा रहा है। माना जा रहा है कि टी प्रसाद से ही श्रीकांत ने ड्रग्स खरीदे थे।
26 साल से इंडस्ट्री में एक्टिव श्रीकांत
श्रीकांत पिछले ढाई दशक से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उन्होंने साल 1999 में टीवी शो जन्नाल – मरबू कविथैगल से अपना करियर शुरू किया था। वह पहली बार बड़े पर्दे पर तमिल फिल्म रोजा कूतम में नजर आए थे। वह कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में अपने अभिनय से धमाल मचा चुके हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (08 मार्च 2026)
नरेंद्र मोदी का टीएमसी पर हमला, बोले— राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर
गोपालगंज में प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज़ युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, बोली– रिहाई तक नहीं उतरूंगी
एआई का युग: अवसर, चुनौतियाँ और इंसान की भूमिका
कल निकलेगी रंगपंचमी गेर, इन इलाकों में वाहनों की एंट्री बंद
CRPF में भ्रष्टाचार के आरोप: क्या डीआईजी और कमांडेंट स्तर के अफसरों को मिल रहा संरक्षण?
ट्रंप की रूसी तेल छूट पर भारत का दो टूक जवाब- हमें किसी की परमिशन की जरूरत नहीं
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सैलरी में छप्परफाड़ इजाफा, जानें पूरा गणित
सौरभ शर्मा और उसके साथियों की जमानत का रास्ता साफ, जल्द मिल सकती है रिहाई