पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमालय में भारी बर्फबारी की संभावना
पिछले दिनों हुई बारिश ने दिल्ली एनसीआर समेत पंजाब, उत्तर प्रदेश में फिर से ठिठुरन पैदा कर दी है। वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी हिमालय में अगले पांच दिनों तक रुक-रुक कर बर्फबारी होती रहेगी। वहीं, दिल्ली एनसीआर समेत यूपी के कई जिलों में कोहरा पड़ रहा है।
बिहार में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार और पूर्वोतर भारत के 13 राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने कहा कि कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सोमवार को पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने वाला है, जिससे मंगलवार से भारी बर्फबारी होगी। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी।
बंगाल में होगी भारी बारिश
बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में सप्ताहांत में बारिश होने की संभावना है, संभवतः गरज के साथ। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सप्ताहांत से लेकर अगले सप्ताह तक व्यापक बारिश होने की संभावना है। पंजाब के मैदानी इलाकों को छोड़कर, पूरे देश में अगले पांच दिनों तक तापमान सामान्य के करीब रहेगा, जहां शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान ठंडा रह सकता है।
मनाली-केलंग मार्ग बहाल, 25 से फिर हिमपात व वर्षा की संभावना
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मनाली-केलंग मार्ग 24 घंटे के भीतर बहाल कर दिया। अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर डेढ़ से दो फीट हिमपात होने के कारण मनाली-केलंग मार्ग बंद था। मौसम विभाग ने अब 25 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होने की चेतावनी दी है। तीन दिन तक हिमपात और वर्षा की संभावना जताई गई है। 25 फरवरी तक एक-दो स्थानों पर वर्षा और हिमपात की संभावना है।
लाहुल स्पीति में हिमस्खलन का खतरा बढ़ा
हालांकि, अधिकतर स्थानों पर धूप खिले रहने की संभावना है। हिमपात के कारण चंबा जिले से पांगी अभी तक जुड़ नहीं पाया है। लाहुल स्पीति में हिमस्खलन का खतरा बढ़ा है। प्रशासन ने पर्यटकों व स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में आठ डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई।
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
दीवार फांदकर भागा, 3 महीने तक रहा फरार... अब पुलिस ने दबोचा 'बस्तर का नटवरलाल'
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया