प्रियंका चोपड़ा ने पायल कपाड़िया को खास अंदाज में दी बधाई
‘कान फिल्म फेस्टिवल’ में यह साल भारत के लिए शानदार रहा। जहां एक तरफ कई नए भारतीय सितारों ने इस साल कान महोत्सव में डेब्यू किया, वहीं दूसरी ओर दुनिया के सबसे बड़े महोत्सव में भारतीयों ने पुरस्कार भी जीते और देश का मान बढ़ाया। बता दें कि पायल कपाड़िया को उनके डेब्यू फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ के लिए ‘ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार’ मिला। 'ग्रैंड प्रिक्स पाल्मे डी' पुरस्कार फिल्म फेस्टिवल का दूसरा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। कान में फिल्म के लिए 8 मिनट तक लोगों खड़े होकर तालियां बजाई। पायल की इस उपलब्धि के लिए कई मशहूर हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी पायल को बधाई दी।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पायल कपाड़िया की फिल्म को ‘कान फिल्म फेस्टिवल’ में पुरस्कार प्राप्त करने पर उन्हें और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। प्रियंका ने पायल कपाड़िया और उनकी टीम की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘यह भारतीय सिनेमा के लिए गौरव का क्षण है, सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।’ उन्होंने फिल्म के अन्य सदस्यों को भी टैग किया।प्रियंका ने अपनी एक अन्य इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनसूया सेन गुप्ता को भी बधाई दी है। अनसूया सेन गुप्ता पहली भारतीय हैं जिन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म ‘द शेमलेस’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है।पुरस्कार प्राप्त करने पर पायल कपाड़िया ने कान फेस्टिवल में अपनी जीत के अनुभवों को साझा करते हुए उसे अविश्वसनीय बताया। उन्होंने कहा, 'मैं खुद को पिंच कर रही थी, मैं इसके लिए आभारी हूं और खुद को भाग्यशाली महसूस करती हूं।' रिपोर्ट्स के मुताबिक पायल ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद भाषण में कान फिल्म फेस्टिवल को धन्यवाद दिया।
इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज मामले में आरिफ मसूद को बड़ी राहत
टी20 विश्वकप 2026 के 20 बड़े आंकड़े: छक्कों-शतकों की बरसात, बुमराह का जलवा
एमपी में दिखने लगा ईरान-इज़राइल युद्ध का असर, भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर पर रोक
हिंसा के बाद पश्चिम गारो हिल्स में कर्फ्यू लागू
पावर कंजम्प्शन में उछाल: फरवरी में देश की बिजली खपत 133 अरब यूनिट पहुंची
ट्रंप प्रशासन से टकराई एआई कंपनी एंथ्रोपिक, पेंटागन के खिलाफ अदालत पहुंचा मामला
सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल: चांदी ₹9250 महंगी, सोना ₹1.62 लाख पर
हरे निशान के साथ खुला बाजार: BSE Sensex 656 अंक उछला, NSE Nifty 50 24,200 के पार
बेटे के साथ हुए व्यवहार पर बोले संजू सैमसन के पिता—उम्मीद है अब ऐसा नहीं होगा