प्रियंका ने पीएम मोदी पर साधा निशाना....कब तक कांग्रेस को दोष दोगे
देहरादून । जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक नेता अपने-अपने राजनीतिक दलों के लिए समर्थन जुटा रहे हैं। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी शनिवार को चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आप कब तक कांग्रेस को दोष देते रहने वाले है। कांग्रेस पिछले 10 साल से सत्ता में नहीं है। पिछले 10 वर्षों से वे (भाजपा) पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में हैं, अब वे कहते हैं 400 पार उन्हें और अधिक बहुमत चाहिए। वे कहते हैं कि 75 साल में कुछ नहीं किया।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अगर कुछ नहीं हुआ तब उत्तराखंड, जहां से आईआईटी, आईआईएम और एम्स देश में आए, वहां कौशल कैसे विकसित हो गए। चंद्रयान चंद्रमा पर उतरा, यदि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इन्हें न बनाया होता, तब क्या यह संभव था? उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से मेरे परिवार का काफी पुराना रिश्ता है। यहां पर हमारे बचपन के कुछ यादें हैं, मेरे पिता, भाई, बेटे और मैंने भी यहां से पढ़ाई की है। हमें जब भी छुट्टी मिलती, मैं अपने बच्चों के साथ यहां घूमने आती। मैं अपना सौभाग्य मानती हूं कि आज मैं यहां रामनगर आई हूं।
प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधकर प्रियंका ने कहा कि मोदी जी नहीं हम सब उत्तराखंड, हिमाचल को देवभूमि कहते हैं। लेकिन जब उसी देवभूमि हिमाचल में भीषण आपदा आई, तब वहां न मोदी जी दिखे और न ही बीजेपी का कोई कार्यकर्ता। वहां कांग्रेस के नेता, मंत्री और खुद सीएम राहत पहुंचा रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में आस्था का सबसे बड़ा प्रमाण त्याग होता है। मैंने 19 साल की उम्र में अपने पिता का शव अपनी मां के सामने रखा है। मैं शहादत और त्याग को समझती हूं। ये मेरे परिवार को कितनी भी गालियां दें, मेरे शहीद पिता का अपमान करें लेकिन हम चुप रहते हैं, क्योंकि ये हमारे संघर्ष को नहीं समझते। हम चुप रहते हैं, क्योंकि इस देश के लिए आस्था और सच्ची श्रद्धा हमारे दिल में है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में सैनिकों की बात की, लेकिन अग्निवीर योजना कौन लाया? हजारों युवा सेना में जाने के लिए कई सालों तक मेहनत करते हैं, क्योंकि उनमें देशभक्ति की भावना होती है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी जी ने अग्निवीर जैसी योजना लाकर युवाओं की आशाओं को तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी यहां पर पर्यटन की बात करते हैं, लेकिन यहां की सच्चाई बरोजगारी, महंगाई और पेपर लीक है। ये सब किसके राज में हो रहा है? मोदी कहते हैं कांग्रेस ने इतने वर्षों में कुछ नहीं किया। अगर कांग्रेस ने कुछ नहीं किया ये आईआईटी, आईआईएम, एम्स, इसरो जैसे संस्थान देश में कैसे आए।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि सब भ्रष्ट हैं, बस वहीं पाक-साफ है। खुद की तारीफ खुद ही करते हैं। ईडी,सीबीआई, आईटी का इस्तेमाल करके नेताओं को अपनी पार्टी में लाने और सरकार गिराने में इतने व्यस्त हैं कि रोजगार, महंगाई की बात भूल गए।
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह