हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी जी जनसंपर्क का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण: निमदेव
पीआरएसआई—नागपुर चैप्टर ने मनाया राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस
जनसंपर्क: लोकतंत्र का पांचवां स्तम्भ थी वर्ष 2026 की थीम
शरद चौधरी को दिया गया जीवन गौरव सम्मान
नागपुर, 22 अप्रैल। यह बात मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए महाराष्ट्र सरकार, नागपुर विभाग के मुख्य सूचना आयुक्त गजानन निमदेव ने राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर यहॉं पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ़ इंडिया, नागपुर चैप्टर द्वारा सिविल लाइन्स स्थित रवि भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में कही।

श्री निमदेव ने प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि श्री नरेंद्र मोदी जनसंपर्क का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं, जिन्होंने पिछले बारह वर्षों में मन की बात के माध्यम से जनता की भावनाओं को समझा है, और आम लोगों द्वारा किए जा रहे अच्छे कामों को देश भर तक पहुॅंचाया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके विचार में जनसंपर्क लोकतंत्र का पॉचवा नहीं, बल्कि पहला स्तंभ है। उन्होंने देवर्षि नारद, चाणक्य और राजा—महाराजाओं के जमाने के दूतों का उल्लेख करते हुए बताया कि जनसंपर्क, लोकतंत्र की संकल्पना आने से भी हजारों साल पहले से अस्तित्व और व्यवहार में मौजूद रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के अन्य चारों स्तंभ अपना काम भलीभॉंति करें, यह सुनिश्चित करने का कार्य जनसंपर्क करता है।
उल्लेखनीय है कि कल पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ़ इंडिया द्वारा देश भर में अलग—अलग स्थानों पर उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय जन संपर्क दिवस मनाया गया था| इस वर्ष की थीम थी,"जनसंपर्क: लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ"।
नागपुर चैप्टर के मित्रों ने भी इस दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया | जनसंपर्क गीत के साथ प्रारम्भ इस समारोह के मुख्य अतिथि गजानन निमदेव, सूचना आयुक्त,नागपुर विभाग महाराष्ट्र सरकार, थे| विशिष्ट अतिथि के रूप में विनायक महामुनि,आईएएस,मुख्य कार्यकारी अधिकारी,जिला परिषद,नागपुर और श्रीमती शिवानी दाणी वखरे,अध्यक्ष ,स्थाई समिति,नागपुर महानगरपलिका थीं| समारोह की अध्यक्षता पीआरएसआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पश्चिम) के एस पी सिंह ने की|
कार्यक्रम के दौरान शरद चौधरी,भूतपर्व निदेशक,सूचना एवं जनसंपर्क,महाराष्ट्र शासन को 'जीवन गौरव सम्मान' प्रदान कर उनका विशेष सत्कार किया गया|वरिष्ठ पत्रकार और जनसंपर्क कर्मी डॉ. विनीता प्रदीप ने भी शरद चौधरी को हस्तनिर्मित दीवार घड़ी भेंट दी। इसके साथ ही महाराष्ट्र मेट्रो,नागपुर के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री अखिलेश हळवे को "वर्ष का सर्वोत्कृष्ट जनसंपर्क अधिकारी" के रूप में सम्मानित किया गया|
इस अवसर पर जिनमें सूचना अधिकारी विनोद रापतवार, श्री महामुनि, श्री हळवे, श्री निमदेव, श्रीमती दाणी सहित सभी गणमान्य तिथियों व प्रमुख वक्ताओं ने जनसंपर्क के लोकतंत्र का पॉंचवा स्तंभ होने के बारे में अपने—अपने विचार व्यक्त किए। अमित वाजपेयी ने, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा इस अवसर पर विशेष रूप से भेजा गया संदेश पढ़कर सुनाया, जिन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर कि जनसंपर्क लोकतंत्र के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.
विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए श्री निमदेव ने कहा कि उनके विचार में जनसंपर्क लोकतंत्र का पॉचवा नहीं, बल्कि पहला स्तंभ है। उन्होंने देवर्षि नारद, चाणक्य और राजा—महाराजाओं के जमाने के दूतों का उल्लेख करते हुए बताया कि जनसंपर्क, लोकतंत्र की संकल्पना आने से भी हजारों साल पहले से अस्तित्व और व्यवहार में मौजूद रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के अन्य चारों स्तंभ अपना काम भलीभॉंति करें, यह सुनिश्चित करने का कार्य जनसंपर्क करता है। श्री निमदेव ने प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि श्री नरेंद्र मोदी जनसंपर्क का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं, जिन्होंने पिछले बारह वर्षों में मन की बात के माध्यम से जनता की भावनाओं को समझा है, और आम लोगों द्वारा किए जा रहे अच्छे कामों को देश भर तक पहुॅंचाया है।
वहीं श्रीमती शिवानी दाणी ने कहा कि महिलाओं में जनसंपर्क का गुण प्राकृतिक रूप से मौजूद रहता है, जिसके जरिए वे पूरे परिवार को एकसूत्र में बॉंधे रखती हें. जब वे इसके साथ किसी संस्था, राजनीति या सार्वजनिक जीवन के अन्य क्षेत्र में आती हैं तो अपने इमोशनल कोशेंट के साथ अपने संस्थान को बहुत बेहतर ढंग से चलाती हैं।
अपने उद्गार व्यक्त करते हुए श्री महामुनि ने कहा कि जिस समय मीडिया के पास अलग—अलग स्रोतों से आई विभिन्न प्रकार की सूचनाएं होती हैं तो जनंसपर्क बैलेंस का काम करता है और फेक न्यूज और मिसइन्फार्मेशन के प्रसार को रोकता है।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा वरिष्ठ पत्रकार एवं मासिक पत्रिका 'पॉवर ऑफ़ वन' के सम्पादक नीरज ओमप्रकाश श्रीवास्तव की पुस्तक "भारतीय ज्ञान परंपरा:पत्रकारिता और जनसंपर्क" का विमोचन किया भी किया गया|
स्वागत भाषण यशवंत मोहिते,नागपुर चैप्टर के अध्यक्ष तथा कुशल संचालन सचिव मनीष सोनी ने किया| आभार प्रदर्शन वरिष्ठ सदस्य मधुसुदन देशमुख ने किया|अतिथियों का स्वागत संयुक्त सचिव प्रसन श्रीवास्तव,अनिल गडेकर,कोषाध्यक्ष श्री शरद मराठे ने किया| श्री गडेकर ने सत्कारमूर्ति शरद चौधरी का परिचय प्रस्तुत किया।
समारोह में बड़ी संख्या में जनसंपर्ककर्मी,पत्रकार,साहित्यकार,व्याख्याता,वरिष्ठ अधिकारी तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं|
-संदीप अग्रवाल
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी जी जनसंपर्क का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण: निमदेव
चुनाव से पहले सियासी घमासान: पीएम मोदी पर बयान को लेकर खरगे को EC का नोटिस
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा