यूपी, एमपी में बारिश और ओलावृष्टि का दौर, बढ़ेगी ठंड
नई दिल्ली । यूपी में बारिश का दौर लगातार चौथे दिन शनिवार को भी जारी रहा है। नोएडा में सीजन में पहली बार बारिश के साथ ओले गिरे। इतनी ओलावृष्टि हुई कि सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। सुबह से प्रदेश के 20 शहरों में बारिश हो रही है। कई जगह तेज हवाएं चल रही हैं, इससे गलन बढ़ गई है। गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में 8वीं तक के स्कूल बंद हैं। मुजफ्फरनगर में मकान गिरने से युवक की मौत हो गई। सुबह 32 जिलों में घना कोहरा छाया। विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 से 4 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा।
वहीं भोपाल में शनिवार दोपहर करीब 45 मिनट तक हुई बारिश ने राजधानी को तरबतर कर दिया। मक्का के दाने के आकार के ओले गिरे और तेज हवा चली। बारिश के बाद मौसम साफ हुआ और धूप खिल गई। कुछ जगहों पर पानी भर गया और ओले भी गिरे, बारिश थमने के बाद धूप निकल आई। शुक्रवार रात बारिश के बाद शनिवार सुबह भोपाल में घना कोहरा छाया रहा। सुबह 9 बजे तक कोहरा रहा, जो धूप निकलने के बाद छंटा।
पश्चिम एशिया पर सर्वदलीय बैठक: सरकार को मिला विपक्ष का समर्थन, रिजिजू ने कहा तेल की कोई कमी नहीं
महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, जनगणना से पहले क्यों आया संशोधन बिल?
आयुष्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, नकली अस्पताल से 778 दावे कर 64 लाख की ठगी
CM साय की बड़ी सौगात, 5 लाख भूमिहीन परिवारों को मिले 500 करोड़
रामावतार जग्गी हत्याकांड हाईकोर्ट में फिर खुला, 1 अप्रैल को अंतिम सुनवाई
शाकिब अल हसन की वतन वापसी तय? BCB में फिर दिखेंगे स्टार ऑलराउंडर!
बंगाल की सियासत गरमाई, ममता बनर्जी का भाजपा पर बड़ा हमला
गंभीर के नाम और तस्वीर के गलत इस्तेमाल पर हाईकोर्ट सख्त
छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायतों के सोशल ऑडिट में गड़बड़ी का खुलासा