राजामौली ने दो फिल्मों को मिलाकर बनाया नया संस्करण
मुंबई । सुपरहिट फिल्मों ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कंक्लूजन’ को एक साथ जोड़कर फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली एक नया सिनेमाई अनुभव पेश करने जा रहे हैं। राजामौली की इस नई फिल्म का नाम ‘बाहुबली: द एपिक’ रखा गया है।
हालांकि, इस संयुक्त संस्करण में कई महत्वपूर्ण दृश्यों को हटा दिया गया है, ताकि फिल्म की कहानी और भावनात्मक प्रवाह को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। हाल ही में एक इंटरव्यू में राजामौली, प्रभास और राणा दग्गुबाती ने बताया कि फिल्म में कई ऐसे सीन काटे गए हैं, जो पहले दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहे थे। इनमें तमन्ना भाटिया का मशहूर गाना ‘पाचा बोट्टेसिना’ भी शामिल है। राजामौली के अनुसार, फिल्म का उद्देश्य केवल दोनों फिल्मों को जोड़ना नहीं था, बल्कि कहानी को इस तरह गढ़ना था कि दर्शकों को यह एक नई और निरंतर यात्रा जैसा अनुभव दे। निर्माताओं के अनुसार, ‘बाहुबली: द एपिक’ का प्रारंभिक रनटाइम 5 घंटे 27 मिनट का था, जिसे एडिटिंग के बाद घटाकर 3 घंटे 43 मिनट किया गया है।
इस दौरान कई सीन छोटे किए गए और कुछ पूरी तरह हटाए गए, ताकि कहानी का प्रवाह बाधित न हो। राजामौली ने बताया कि फिल्म के फाइनल कट से पहले इसे दो अलग-अलग दर्शक समूहों सिनेमा विशेषज्ञों और आम दर्शकों के लिए स्क्रीन किया गया, ताकि उनकी प्रतिक्रियाओं के आधार पर संपादन को और परिष्कृत किया जा सके। राजामौली ने यह भी साझा किया कि उन्हें इस प्रोजेक्ट का विचार करीब पांच साल पहले आया था।
उन्होंने शुरुआत में दोनों फिल्मों को लिनियर नैरेशन के रूप में जोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह तरीका प्रभावी नहीं लगा। बाद में उन्होंने सीन को छोटा करने और कुछ हिस्सों को हटाने का निर्णय लिया, ताकि कहानी अपनी भावनात्मक गहराई और सिनेमाई प्रभाव को बनाए रख सके। राजामौली के अनुसार, हर सीन का अपना इमोशनल महत्व है, लेकिन कहानी को संक्षिप्त और सशक्त बनाए रखने के लिए कुछ त्याग करने पड़े। दर्शकों में अब इस नई एडिटेड फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित