छत्तीसगढ़वासियों को राहत, 13 लोकल ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कोरोना काल में बंद की गई 13 लोकल ट्रेनों को दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। 15 जुलाई से इन ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू होगा। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद जोन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी ट्रेनें पूर्व निर्धारित समयसारिणी के अनुसार चलेंगी।
इन ट्रेनों के शुरू होने से रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, कटंगी और इटवारी जैसे छोटे-बड़े स्टेशनों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर रोज यात्रा करने वाले यात्री, छात्र, कर्मचारी और ग्रामीण वर्ग इससे सीधे लाभान्वित होंगे। ट्रेनें बंद होने से यात्रियों को लंबे समय से परेशानी हो रही थी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कोरोना के बाद अब हालात सामान्य हो गए हैं और चरणबद्ध तरीके से लोकल ट्रेनों का संचालन बहाल किया जा रहा है। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि रेलवे कर्मचारियों को भी दोबारा रोजगार के अवसर मिलेंगे। सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल भी इन ट्रेनों के पुनः संचालन के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे।
15 और 16 जुलाई से चलेंगी ये ट्रेनें:
15 जुलाई से
08741 रायपुर–डोंगरगढ़: रायपुर से शाम 06:15 बजे, डोंगरगढ़ आगमन रात 09:10 बजे
08265 रायपुर–रायगढ़: रायपुर से सुबह 07:00 बजे, रायगढ़ आगमन दोपहर 01:45 बजे
08745 रायपुर–कांकेर: रायपुर से सुबह 05:30 बजे, कांकेर आगमन 10:30 बजे
08742 डोंगरगढ़–रायपुर: डोंगरगढ़ से सुबह 06:10 बजे, रायपुर आगमन 09:00 बजे
08266 रायगढ़–रायपुर: रायगढ़ से दोपहर 02:15 बजे, रायपुर आगमन रात 09:15 बजे
08746 कांकेर–रायपुर: कांकेर से दोपहर 01:00 बजे, रायपुर आगमन शाम 06:00 बजे
07889 गोंदिया–कटंगी: गोंदिया से सुबह 05:30 बजे, कटंगी आगमन सुबह 06:30 बजे
07890 कटंगी–गोंदिया: कटंगी से सुबह 07:00 बजे, गोंदिया आगमन सुबह 08:00 बजे
07867 गोंदिया–इटवारी: गोंदिया से शाम 04:00 बजे, इतवारी आगमन शाम 06:50 बजे
16 जुलाई से:
08743 रायपुर–डोंगरगढ़: रायपुर से सुबह 09:45 बजे, डोंगरगढ़ आगमन दोपहर 12:40 बजे
08744 डोंगरगढ़–रायपुर: डोंगरगढ़ से दोपहर 01:10 बजे, रायपुर आगमन शाम 04:05 बजे
07891 डोंगरगढ़–कटंगी: डोंगरगढ़ से सुबह 10:00 बजे, कटंगी आगमन दोपहर 01:30 बजे
07892 कटंगी–डोंगरगढ़: कटंगी से दोपहर 03:00 बजे, डोंगरगढ़ आगमन शाम 06:30 बजे
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?
शकरकंद के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, सेहत के लिए बेहद लाभकारी
Delhi-NCR में बारिश और ओलावृष्टि, अचानक बदला मौसम का मिजाज
टिकट के बदले पांच करोड़ मांगने का आरोप, मनोज तिवारी ने मचाई सियासी हलचल
RR की बिक्री को लेकर विवाद गहराया, काल सोमानी ग्रुप ने लगाए आरोप
70 साल के हाजी खलील ने चौथा निकाह कर फिर मचाई चर्चा
United States का Beijing पर दबाव, टैरिफ पर सख्त रुख
कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई होगी, भाजपा ने दिए कड़े संकेत