रिजर्व बैंक मानसून में करोड़ों लोगों को दे सकता है राहत
नई दिल्ली । विश्लेषकों का कहना है कि रिजर्व बैंक मानसून में करोड़ों लोगों पर राहत की बारिश कर सकता है और 16 महीने से जारी सूखे से राहत मिल सकती है। विश्लेषकों का कहना है कि इस बार यह कयास हवा में नहीं लगाया जा रहा, बल्कि कई बड़ी और ठोस वजहें हैं। रिजर्व बैंक की अगली बैठक अगस्त में होने वाली है और यह कई मायनों में बेहद खास होगी। दरअसल, रिजर्व बैंक ने पिछली 8 बैठकों में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। हर बैठक 2 महीने के अंतराल पर होती है। इस लिहाज से बीते से 16 महीने से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। रेपो रेट 6.5 फीसदी पर बरकरार है। रेपो रेट वह दर होती है, जिसके आधार पर बैंक अपने लोन की ब्याज दरें तय करते हैं। इसमें कटौती होने पर सभी तरह के खुदरा लोन भी सस्ते हो जाते हैं और ईएमआई घट जाती है। रिजर्व बैंक के हाथों को सबसे ज्यादा महंगाई ने थाम रखा है। महंगाई काबू में आते ही आरबीआई के हाथ भी खुल जाते हैं। खासकर खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर अभी 5 फीसदी से नीचे चल रही है और आने वाले समय में यह 4 फीसदी के आसपास रहने का अनुमान है। बुनियादी चीजों की महंगाई दर भी 11 महीने में 2 फीसदी नीचे आ चुकी है। आरबीआई ने 2024-25 के लिए खुदरा महंगाई की वृद्धि दर 4.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। सिर्फ महंगाई नहीं, देश की मजबूत विकास दर भी ब्याज दरों में कटौती का आधार तैयार कर रही है। वित्तवर्ष 2023-24 में भारत की विकास दर 8.2 फीसदी रही है। इसके अलावा जीएसटी कलेक्शन हो या विनिर्माण क्षेत्र की ग्रोथ हर जगह तेज वृद्धि दिख रही है। भारत का सर्विस सेक्टर भी मजबूत बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने इस बार खरीफ की फसल की पैदावार बढ़ने का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग को भरोसा है कि इस बार मानसून अच्छा रहेगा और पैदावार अच्छी होने से ग्रामीण क्षेत्र की खपत भी बढ़ जाएगी. यही कारण है कि आरबीआई ने चालू वित्तवर्ष का विकास दर अनुमान भी 7 फीसदी से बढ़ाकर 7.2 फीसदी कर दिया है।
शक्ति अवार्ड 2026 सम्पन्न, नारी शक्ति का हुआ भव्य सम्मान
रुपये की ऐतिहासिक गिरावट: डॉलर के मुकाबले 93.08 पर पहुंचा
‘धुरंधर 2’ का ग्लोबल धमाका, पहले दिन 200 करोड़ के पार
शराब ठेकों पर व्यापारियों का दबाव, आबकारी विभाग घिरा
IPL vs PSL: आईपीएल में भारतीय कप्तानों का दबदबा, PSL में विदेशी खिलाड़ियों पर भरोसा
IPL 2026: रियान पराग बोले- सैमसन की कमी कभी पूरी नहीं होगी
इंग्लैंड क्रिकेट पर संकट, ड्यूक बॉल की कमी से बढ़ीं मुश्किलें
Sam Curran IPL 2026 से लगभग बाहर, राजस्थान को बड़ा झटका
IPL 2026 में दिखेगा विदेशी खिलाड़ियों का जलवा, 10 स्टार कर सकते हैं डेब्यू
‘धुरंधर 2’ ने पहले ही दिन मचाया धमाल, 100 करोड़ क्लब में एंट्री