रिटायर्ड बैंक अधिकारी को सायबर ठगोरो ने बनाया शिकार, लगाई 25 हजार की चपत
भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में रहने वाले रिटायर्ड बैंक अधिकारी को सायबर ठग ने केवायसी अपडेट करने का झांसा देते हुए उनके एकाउंट से 25 हजार की रकम निकाल ली।
जानकारी के अनुसार 98 पैलेस आचेंड नार्थ फेस-3 कोलार में रहने वाले 67 वर्षीय पृथ्वीराज वर्मा ने साइबर सेल में लिखित शिकायत करते हुए बताया कि वह बैंक से रिटायर्ड हैं। बीती 27 जनवरी 2023 को एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। बातचीत करने पर ठग ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका केवायसी अपडेट होना है, यदि उन्होनें अपडेट नहीं करवाया तो उनका एकाउंट बदं कर दिया जायेगा। उसके झांसे में आकर फरियादी केवायसी अपडेट कराने को तैयार हो गए। जालसाज ने उनसे मोबाइल के जरिये ही अपडेशन का झांसा देते हुए उनके मोबाइल पर प्रोसेस कराई। बाद में उनके मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी लेकर उनके एकांउट से 25 हजार की रकम अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए। रकम ट्रांसफर होने पर जब बैंक की ओर उनके मोबाइल पर मैसैज आया तब उन्हें ठगी का पता चला। साइबर सेल ने जॉच के बाद प्रकरण कोलार थाना पुलिस को भेजा जहां पर पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जॉच शुरु कर दी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
सरकार का बयान- घबराहट के कारण बढ़ी सिलेंडर बुकिंग
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनजातीय अंचल के विकास में खेत और किसान की अच्छी सेहत जरूरी : राज्यपाल पटेल
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट के बीच सिलेंडर छोड़ इंडक्शन पर शिफ्ट हुआ सागर गैरें
एमपी में राज्यसभा की एक सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर
बिहार चुनाव: बीजेपी के बटुए से निकले 146.71 करोड़, सबसे ज्यादा 89 विधायक जीते
हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा—भारत में गैस-तेल की कोई कमी नहीं