धाविका हिमा ने कुंभ स्नान किया
महाकुंभ नगर । एशियाई खेलों की स्वर्ण विजेता एथलीट हिमा दास ने महाकुंभ में स्नान किया है। हिमा यहां अपने दोस्तों के साथ आई थी और उसने अपने अध्यात्मिक गुरू केशव दास जी महाराज से भी आशीर्वाद लिया। इसी को लेकर महाराज ने कहा, ‘जब हिमा को महाकुंभ में पूर्वोत्तर शिविर के बारे में पता चला तो वह यहां आने से अपने को रोक नहीं पायी। वह अपने दोस्तों के साथ आई, गंगा में डुबकी लगाई और वापस चली गई। उन्होंने कहा, ‘वह कुंभ स्नान के इस अनुभव को लेकर काफी उत्सहित थी और नामघर (असम का पारंपरिक पूजा कक्ष देखने भी आई)। हिमा ने 2018 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। हिमा आजकल 16 महीने का निलंबन खत्म होने के बाद खेल में वापसी की तैयारी में है। उनका निलंबन 22 जुलाई 2023 से 21 नवंबर 2024 तक था। उसे डोप टेस्ट के लिये उपलब्ध नहीं होने के कारण निलंबित किया गया था।
केरल विधानसभा चुनाव 2026: कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकी, राहुल गांधी ने डाला डेरा
Vishvas Sarang का सख्त बयान, हत्यारों को फांसी और अवैध निर्माणों पर बुलडोजर
पीएम मोदी का हमला, बोले—असम में भाजपा की हैट्रिक और राहुल की हार की सेंचुरी
असम चुनाव 2026: दोबारा मैदान में उतरे विधायकों की संपत्ति में 80% बढ़ोतरी
Arshdeep Singh के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL में फेंका सबसे महंगा ओवर
प्रीमियम पेट्रोल-डीजल के दाम फिर से बढ़े, आम आदमी की जेब पर असर