बलिदान दिवस पर शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव को किया नमन्
बस्ती। शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव के बलिदान दिवस पर रविवार को कायस्थ सेवा ट्रस्ट जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने रोडवेज तिराहा स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण का उन्हें नमन् किया।
ट्रस्ट जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष अरूण श्रीवास्तव ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव जैसे अमर बलिदानियों के प्रयास से देश को आजादी मिली। हम सबकी जिम्मेदारी है कि उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में जुटे रहे, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। ट्रस्ट संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 1931 में अंग्रेजी हुकूमत में भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव को फांसी देने के बाद समूचा देश अन्याय के खिलाफ उठ खड़ा हुआ और अंग्रेजो को वापस जाना पड़ा। उनका योगदान युगों तक याद किया जायेगा।
भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में दुर्गेश श्रीवास्तव, नितेश, आलोक, अनिल श्रीवास्तव, मनीष, राहुल श्रीवास्तव, नितेश, रणदीप माथुर, अविनाश, वृजेश श्रीवास्तव, दीपू श्रीवास्तव, प्रिन्स, राजेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
राघव चड्ढा का दावा: “मैं खामोश करवाया गया हूं, पर हारा नहीं हूं”
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद
भारत-पाक के बीच ‘ट्रैक-2’ वार्ता जारी, कतर में हुई अहम मुलाकात
घंटों टीवी देखना सेहत के लिए खतरनाक, जानें नुकसान
Fakhar Zaman को बड़ा झटका, PSL में दो मैच का बैन बरकरार
क्या बंगाल बन रहा ‘बांग्लादेश’? घुसपैठियों के मुद्दे पर BJP की चुनौती ममता के सामने
विटामिन E की कमी को ऐसे करें पूरा, जानें कौन से फल खाएं
हर महिला को क्यों जानना चाहिए मेनोपॉज के बारे में
बच्चे की नजर का ऐसे लगाएं पता, डॉक्टर के पास जाने से पहले
मम्प्स-मीजल्स के बाद नई बीमारी का खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा संकट