संभल: जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन सतर्क, चप्पे चप्पे में तैनात है सुरक्षा बल
संभल। संभल में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हैं। सुरक्षा के लिए तीन लेयर व्यवस्था बनाई गई है। खासकर जामा मस्जिद पर कड़ा पहरा रहेगा और अधिकारी लगातार इलाके का दौरा करते रहेंगे। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सुरक्षा को लेकर एहतियात बरती जा रही है। मुरादाबाद रेंज के सभी जिलों से अतिरिक्त फोर्स को संभल बुलाया गया है। इसके अलावा आरआरएफ, आरएएफ और पीएसी की 10 कंपनियां शहर के प्रमुख स्थानों पर तैनात हैं।
जामा मस्जिद और उसके आसपास के इलाकों में ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी। एसपी ने कहा कि शहर में सभी सुरक्षा कैमरे चालू कर दिए गए हैं, जिनसे भी निगरानी की जाएगी। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने संभल शहर के आसपास के देहात क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों को जिम्मेदार व्यक्तियों से संवाद करने का निर्देश दिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी-अपनी गांव की मस्जिदों में नमाज अदा करें, ताकि जामा मस्जिद पर अनावश्यक भीड़ न पहुंचे। उलमा से भी यही अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग जामा मस्जिद के आसपास नमाज अदा करते आ रहे हैं, वही लोग वहां जाएं। इसके अलावा, धारा 163 का पालन भी सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की अराजकता न हो।
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स