नागपुर, 12 अगस्त। जरीपटका स्थित जीकुमार आरोग्यधाम के संचालक डॉ. गुरमुख ममतानी को आयुर्वेद चिकित्सा क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु स्मृति चिन्ह देकर "प्रभावशाली आयुर्वेदाचार्य अवार्ड- 2025" से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें सकाळ व बैद्यनाथ के द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी व बैद्यनाथ के प्रबंधक श्री सुरेश शर्मा तथा आयुर्वेद जगत से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सक उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों ने डॉ. ममतानी द्वारा भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार हेतु किए गए सेवा कार्यों की प्रशंसा की।
विगत 35 वर्षों से डॉ. ममतानी दंपति अनेक सुविधाओं युक्त 'जीकुमार आरोग्यधाम' में आयुर्वेदिक सेवाएं दे रहे हैं व जिससे अनेक असाध्य रूग्ण लाभान्वित हो रहे हैं। इनके द्वारा स्वास्थ्य वाटिका पत्रिका का प्रकाशन 20 वर्षों से किया जा रहा हैं, जिसे संपूर्ण भारत वर्ष में उत्तम प्रतिसाद मिल रहा हैं। डॉ. ममतानी को इसके पूर्व भी धन्वंतरि सम्मान, मेयर इनोवेशन अवार्ड, लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड अवार्ड, आयुष्मान राष्ट्रीय पुरस्कार, 'आयुर्वेद सारथी', 'अमृत संजीवनी' मॅग्नम अवार्ड, 'नेताजी सुभाषचंद्र बोस पुरस्कार, ग्रामीण आयुर्वेद दीप अवार्ड इत्यादि अनेक राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाज़ा गया है।