रेत की तस्करी का हुआ पर्दाफाश, पुलिस ने अवैध रेत से भरा मिनी ट्रक किया जब्त
रेत का अवैध परिवहन करते एक मिनी ट्रक को बुढ़ार पुलिस ने रेलवे अंडर ब्रिज के पास से पकड़ा है। पुलिस वाहन का पीछा कर रही थी, तभी अंडरब्रिज के पास मिनी ट्रक एक कार से टकरा गया और पीछे से पुलिस पहुंच गई चालक और मालिक के विरुद्ध पुलिस ने अपराध दर्ज कर वाहन को जब्त किया है।
बताया गया कि बुढ़ार थाना क्षेत्र के जरवाही सोन नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर मिनी ट्रक में परिवहन किया जा रहा था। पुलिस को इसकी जानकारी मुखबिर के द्वारा मिली थी। पुलिस बुढार के सेटिंग मार्ग पर वाहन का इंतजार कर रही थीं। पुलिस देखकर रेत से भरा मिनी ट्रैक लेकर चालक रेलवे अंडर ब्रिज की ओर भागने लगा, जिसके बाद पुलिस वाहन का पीछा कर रही थी, तभी अंडर ब्रिज के पास अवैध रेत से भरा मिनी ट्रैक एक कार से टकरा गया। हालांकि कार सवार सभी सुरक्षित हैं। कार में लगा साइड ग्लास टूट गया, तभी पीछे से पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने मिनी ट्रक के चालक को मौके से ही पकड़ लिया।
पकड़े गए चालाक ने बताया अपना नाम
राघवेन्द्र सिंह गोड़ पिता बदन सिंह गोड़ (32) निवासी ग्राम घोरवे ने बताया कि वाहन मालिक शिवम अवस्थी पिता शेषमणी अवस्थी (30) निवासी सेंटिन टोला के कहने पर वह जरवाही सोन नदी से अवैध रेत लेकर बुढार नगर डंप करने आ रहा था। तभी पुलिस ने रास्ते में यह कार्रवाई की है। पुलिस ने चालक व मालिक के विरुद्ध खनिज अधिनियम के साथ अन्य धाराओं पर मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी संजय जयसवाल बुढार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। अवैध कारोबार पर रोक लगाने का पुलिस पूरा प्रयास कर रही है। इसी क्रम में अवैध रेत से भरे मिनी ट्रक को जब्त किया है।
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित
रतलाम के डायल-112 हीरोज:
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही
विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बेहद अहम…PM मोदी ने बताया भविष्य का रौडमैप
बिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है – राजद नेता तेजस्वी यादव
टेक्नोलॉजी से सेमीकंडक्टर तक: भारत-ब्राज़ील ट्रेड डील की 5 बड़ी बातें