सावन 2025: काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित
वाराणसी: सावन के पावन महीने में इस बार श्री काशी विश्वनाथ धाम में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। चार सोमवारों को बाबा के विशेष शृंगार होंगे और दर्शन व्यवस्था को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। VIP दर्शन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने स्पष्ट किया कि इस बार किसी वीआईपी या वीवीआईपी के लिए विशेष प्रोटोकॉल दर्शन की अनुमति नहीं होगी। हर श्रद्धालु को समान रूप से कतार में लगकर दर्शन करना होगा।
प्रवेश मार्ग और सुविधाएं
श्रद्धालुओं को गेट नंबर 4, नंदू फारिया, सिल्को गली, ढुंढिराज और सरस्वती फाटक से प्रवेश दिया जाएगा। गंगा में संभावित बाढ़ के कारण ललिता घाट से प्रवेश प्रतिबंधित किया जा सकता है। वृद्ध, दिव्यांग और बच्चों के लिए गोदौलिया से मैदागिन तक निशुल्क ई-रिक्शा सेवा उपलब्ध रहेगी।
चार सोमवार, चार भव्य शृंगार
14 जुलाई: चल प्रतिमा शृंगार
21 जुलाई: गौरी-शंकर शृंगार
28 जुलाई: अर्धनारीश्वर शृंगार
4 अगस्त: रुद्राक्ष शृंगार
9 अगस्त (पूर्णिमा): झूला शृंगार
डिजिटल दर्शन की सुविधा
धाम परिसर और शहर के विभिन्न स्थानों पर डिजिटल स्क्रीनिंग के माध्यम से बाबा की आरती और शृंगार का सीधा प्रसारण होगा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के यूट्यूब चैनल पर भी दर्शन की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की जाएगी।
ठगों से सावधान
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि कोई भी दलाल या दुकानदार यदि विशेष दर्शन के नाम पर रुपये मांगे, तो उसे तत्काल निकटतम पुलिस या मंदिर कर्मचारी को सूचित करें।
रेड सी में हूती हमलों का असर, समुद्री व्यापार पर बढ़ा खतरा
पत्नी से तकरार के बाद युवक ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
अरिजीत सिंह की दर्दभरी आवाज़ में आया 'आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक, इमरान हाशमी का इश्क फिर हुआ बयां
खरगे का बड़ा फैसला, जन्मदिन समारोह से दूरी; बोले- देश के मुद्दों पर ध्यान जरूरी
उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा, बोले- विधानसभा में जनता के मुद्दों पर जवाब देने से बच रही सरकार
भारत की अस्त्र मिसाइल की बढ़ी मांग, आर्मेनिया-सऊदी अरब समेत कई देशों की नजर
सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर कांग्रेस हमलावर, मीनाक्षी नटराजन ने उठाए सवाल
प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दीपके बोले- घटना के लिए पुलिस और सरकार जिम्मेदार
टीम इंडिया चयन पर बवाल, गौतम गंभीर पर फूटा दिग्गज का गुस्सा; एक और खिलाड़ी के साथ भेदभाव का दावा