झुलस रहे उत्तर भारत को दो दिन में मिलेगी राहत
केरल में मानसून के आगमन से पहले पूर्वोत्तर को भारी बारिश और उत्तर भारत के पांच राज्यों को प्रचंड गर्मी ने चपेट में ले रखा है। पश्चिमी राजस्थान और दिल्ली में तो एक तरह से आसमान से आग बरस रही है। मंगलवार को चार दर्जन से अधिक स्थानों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। राजस्थान के चूरू का तापमान सबसे ज्यादा 50.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। दिल्ली भी पीछे नहीं रही। यहां भी मंगेशपुर एवं नरेला का अधिकतम तापमान 49.9 डिग्री पर पहुंच गया।भारत के लिए राहत की खबर यह है कि अरब सागर में चक्रवात की स्थिति बन रही है। इससे हवा की दिशा और दशा बदलने वाली है। अगले दो से तीन दिनों के भीतर उत्तर-पश्चिम से पूर्व की ओर हवा चलने लगेगी, जिससे अधिकतम तापमान में कमी आएगी। एक से दो जून के बीच बारिश भी होगी। हालांकि वर्षा की मात्रा और व्यापकता ज्यादा नहीं होगी, फिर भी तपती धरती को शीतलता का अहसास हो सकता है।मौसम विभाग का मानना है कि पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश में मंगलवार को भी हीटवेव (लू) की स्थिति रही, लेकिन बुधवार से स्थिति में सुधार शुरू हो जाएगा। थोड़ी राहत कल से ही मिलनी शुरू हो जाएगी। 31 मई तक तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट आ जाएगी। पश्चिमी राजस्थान में भी कल से ही सुधार की शुरुआत होगी।अरब सागर से 30 मई से चलने वाली हवा के असर से अगले दो-तीन दिनों में दिल्ली, पंजाब एवं हरियाणा में भी वर्षा होगी, जिससे अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट देखी जाएगी। यद्यपि बहुत ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं है। जब तक झमाझम बारिश नहीं होगी, तब तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
भोपाल नगर निगम कार्यालय में लोकायुक्त का छापा, फर्जी बिल घोटाले की जांच
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, 193 विपक्षी सांसदों ने दिया नोटिस
विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा का विपक्ष ने किया बहिष्कार, उमेश पटेल ने लगाए गंभीर आरोप
दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, इनकम टैक्स अधिकारी बनकर 50 तोला सोना और नकदी लूटी
क्या है छत्तीसगढ़ की ‘गौधाम योजना’? चरवाहों और गौ सेवकों को मिलेंगे पैसे
उद्घाटन के चार दिन बाद ही दिल्ली मेट्रो लाइन से 1000 मीटर सिग्नल केबल चोरी
बलरामपुर के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती का खुलासा, दो गिरफ्तार; 2 करोड़ की अफीम जब्त